- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Angelo Mathews ruled out of ODI series against New Zealand due to injury
चोट के चलते एंजेलो मैथ्यूज न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच 3 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी।
Published On Dec 30, 2018, 01:44 PM IST
Last UpdatedDec 30, 2018, 01:44 PM IST
Angelo Mathews (File Photo) © Getty Images
श्रीलंका क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज चोटिल हैं और वो न्यूजीलैंड दौरे पर आगामी एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे। मैथ्यूज चोट के कारण चार सप्ताह के लिए क्रिकेट जगत से बाहर हो गए हैं। वो अगले साल की शुरुआत में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी टीम के साथ मैदान पर नहीं उतर पाएंगे।
पढ़ें:- उम्मीद है कि मैं टेस्ट क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करता रहूंगा: जसप्रीत बुमराह
वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच के दौरान मैथ्यूज को चोट लगी थी। उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से लौटना पड़ा था। श्रीलंका टीम के कप्तान दिनेश चांंदीमल ने कहा, “मैथ्यूज की चोट का स्कैन हुआ और उन्हें पैर की मांसपेशियों में ग्रेड-2 स्तर पर दर्द की शिकायत है। फीजियोथैरेपिस्ट का कहना है कि इस कारण वो चार सप्ताह के लिए क्रिकेट मैदान से बाहर हो गए हैं।”
पढ़े:- मेलबर्न जीत ‘किंग’ कोहली ने की ‘दादा’ सौरव गांगुली की बराबरी
श्रीलंकाई टीम को टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। पहला टेस्ट मैच ड्रॉ करा पाने में सफल रही श्रीलंका की टीम को रविवार को खत्म हुए दूसरे टेस्ट में 423 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच अब तीन जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। न्यूजीलैंड दौरे पर श्रीलंका को 11 जनवरी को एकमात्र टी-20 मैच खेलना है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका की टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी और इसका पहला मैच 24 जनवरी से खेला जाएगा। दूसरा मैच एक फरवरी से खेला जाएगा।