×

वीडियो: भारत से हार के बाद बौखलाए पाकिस्तानी फैन ने की नवाज शरीफ से की अजीबोगरीब मांग

दुबई में रहने वाले पाकिस्तानी फैन ने हार के बाद नवाज शरीफ से खुद को टीम में खिलाने की गुजारिश की और भारतीय गेंदबाजों को छक्के जड़ने का वादा किया

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 29, 2016 6:17 PM IST

पाकिस्तान टीम की हार से उसके फैंस को तगड़ा झटका लगा © Getty Images (File Photo)
पाकिस्तान टीम की हार से उसके फैंस को तगड़ा झटका लगा © Getty Images (File Photo)

फैंस की उम्मीदे हमेशा ही अपने पसंदीदा टीम के साथ जुड़ी रहती है। फैंस अपनी टीम की जीत के लिए तन, मन और धन सब कुछ लुटा देते हैं। लेकिन जब उनकी टीम नाकाम होती है तो उन्हे गहरा सदमा भी लगता है। भारत-पाकिस्तान का के मुकाबलों में हमेशा ही फैंस की उम्मीदे आसमान पर रहती है। दोनों देशों के फैंस में भावनाओं की टकराहट अक्सर देखी जा सकती है। अपनी टीम के हार को बर्दाश्त कर पाना फैन के लिए सबसे मुश्किल काम होता है। हार के बाद अपनी टीम का प्रशंसक अपना आपा खो देता है और कुछ गलत हरकत कर बैठता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला शनिवार को हुए भारत-पाक मुकाबले के दौरान। ALSO READ:  भारत बनाम पाकिस्तान मैच का फुल स्कोरकार्ड

पाकिस्तान टीम के एक फैन को भारतीय टीम से हार इतनी नागवार गुजरी को वो अपना आपा खो बैठा और अपनी बौखलाहट दिखाते हुए उसने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से खुद को टीम में जगह देने की सिफारिश कर दी। दुबई में रहने वाले इस फैन ने एक वीडियो के माध्यम से पहले तो भारत से हारने के लिए पाकिस्तानी टीम को बुरा भला कहा। उसके बाद नवाज शरीफ से गुजारिश करने लगा कि वो उसको टीम में खेलने का मौका दे। इस फैन ने वीडियो में कहा है कि अगर उसे खेलने का मौका मिलता है तो वो भारतीय गेंदबाजों को छक्के लगाएगा और अगर वो ऐसा नहीं कर पाया तो अपना हाथ काट लेगा।

TRENDING NOW

पाकिस्तानी खिलाड़ियों के प्रति अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए इस फैन ने कहा है कि इन सबको खेलने नही आता ये अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख सकते हैं। इन सबको खेलना वो सीखाएगा। इन लोगों ने मूझे रोने पर मजबूर कर दिया है। गौरतलब है कि शनिवार को एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया था।