• Home
  • News
  • Anil agarwal want bihar team in ipl share special note on Twitter

IPL में बिहार की टीम की हो सकती है एंट्री! अनिल अग्रवाल ने दिए संकेत

क्या बिहार की कोई आईपीएल टीम बन सकती है. इसे लेकर वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बड़ी डिमांड की है.

Edited By : Saurav Kumar |May 22, 2026, 01:54 PM IST

Published On May 22, 2026, 01:54 PM IST

Last UpdatedMay 22, 2026, 01:54 PM IST

Anil Agarwal Demand Bihar Team in IPL: क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग आईपीएल में बिहारी पावर को दुनिया देख रही है. बिहार के खिलाड़ी अलग-अलग टीमों के साथ मिलकर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. बात इशान किशन की करें, वैभव सूर्यवंशी की या साकिब हुसैन की. हर कोई गेंद और बल्ले से अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहा है. बिहार के इन खिलाड़ियों के दम को देखते हुए फैंस लगातार यह मांग कर रहे हैं कि मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स की तरह बिहार की भी एक टीम होनी चाहिए. बिहार की आईपीएल टीम बनाने को लेकर अब वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बड़ी बात कही है. उन्होंने सोशल मीडिया पर बिहार की टीम को लेकर खास बातें कही है.

क्या कहा अनिल अग्रवाल ने?

सोशल मीडिया पर अनिल अग्रवाल ने बिहार की आईपीएल टीम को लेकर कहा ,’क्या आपको नहीं लगता Chennai Super Kings, Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders की तरह बेमिसाल बिहार की भी एक टीम होनी चाहिए? बिहार की मिट्टी ने देश को बहुत से बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी दिए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों में ODI double century लगाई. समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में IPL debut करने वाले खिलाड़ी बने. और गोपालगंज के साधारण परिवार में जन्मे साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाजी पर आज पूरी दुनिया की नज़रें हैं.

लेकिन एक बात मुझे हमेशा खलती है कि हमारे बिहार को क्रिकेट में अब भी वह नाम और पहचान क्यों नहीं मिल पा रही जिसके हम हकदार हैं. मेरा हमेशा से यह सपना और प्रयास रहा है कि बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूरा मौका मिले, हमारे खिलाड़ियों को भी world class infrastructure और support बिहार में ही मिलना चाहिए. मुझे पूरा भरोसा है कि अगर हमारे बच्चों को सही प्रेरणा और सुविधाएं मिलें, तो हमारे बिहार से बनने वाली टीम दुनिया की बेस्ट टीम होगी. और मैं इस काम में बिहार के युवाओं के साथ पूरी मज़बूती से खड़ा हूँ. बिहार की क्रिकेट टीम और यहाँ के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मैं अपनी तरफ से unconditional support दूंगा. बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, एक emotion है.और अब वक्त आ गया है कि हमारी मिट्टी का talent मैदान पर दिखे.

आपको बता दें कि वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल खुद बिहार के रहने वाले हैं. वह बिहार के प्रति अपना प्यार हमेशा दिखाते रहे हैं और राज्य के युवाओं के लिए हमेशा कुछ ना कुछ बेहतर करते रहे हैं.

Editor's Pick