add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अनिल कुंबले ने शेन वार्न और ऑस्ट्रेलिया टीम से जुड़े एक "अनकहे रहस्य" का खुलासा किया

शेन वार्न टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले स्पिनर थे और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) के बाद टेस्ट क्रिकेटर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज थे।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - March 5, 2022 1:39 PM IST

भारत के पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने शनिवार को दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न (Shane Warne) को श्रद्धांजलि दी. कुंबले वार्न के समकालीनों गेंदबाजों से एक माने जाते थे और बाद में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के साथ उनकी अच्छी दोस्ती भी थी.

मोहाली में भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन के दौरान स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम के दौरान कुंबले को वार्न और ऑस्ट्रेलिया से जुड़े एक “अनकहे रहस्य” का खुलासा किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कुंबले ने ऑस्ट्रेलियाई सुपरस्टार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “ऑस्ट्रेलियाई टीम के बारे में एक रहस्य, एक अनकहा रहस्य था, कि वो किसी क्रिकेटर को स्लेज नहीं करेंगे नहीं करेंगे अगर आप शेन वार्न के दोस्त हैं. इसलिए जब आप बल्लेबाजी करने उतरे और अगर आप वार्न के दोस्त थे, तो आपको ऑस्ट्रेलियाई टीम से कुछ सुनना नहीं पड़ेगा.”

उन्होंने कहा, “इसलिए जब मैं बल्लेबाजी करने गया तो ऑस्ट्रेलियाई टीम मुझे परेशान करने के लिए कोई मजाक नहीं कर रही थी. वो वॉर्नी थे, इसी तरह वो अपने दोस्तों की देखभाल करते थे.”

कुंबले ने 1998 की उस टेस्ट सीरीज के बारे में आगे कहा, “उनकी महानता बढ़ जाती है क्योंकि उन्होंने भारत के खिलाफ वास्तव में अच्छा खेला. वो वास्तव में हमारे खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था क्योंकि हम स्पिन के अच्छे खिलाड़ी थे. 1998 में जो सीरीज हुई थी जहां हर कोई ‘सचिन बनाम वॉर्न’ की बात कर रहा था. पहली पारी में वॉर्न ने उन्हें चकमा दिया और फिर सचिन ने दूसरी पारी में उनसे बेहतर प्रदर्शन किया.”