अभिषेक शर्मा की सबसे बड़ी कमजोरी अनिल कुंबले ने बता दी, जानिए कहां काम करने के दी सलाह
T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा की सबसे बड़ी कमजोरी अनिल कुंबले ने बता दी, जानिए कहां काम करने के दी सलाह
नई दिल्ली: भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच चुका है. रविवार, 1 मार्च को टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई. भारत और वेस्टइंडीज का मैच ‘करो या मरो’ का मैच था. और संजू सैमसन के नाबाद 97 रन की पारी की बदौलत भारत ने 196 रन के लक्ष्य...
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - March 2, 2026 6:14 PM IST
अनिल कुंबले ने कहा- अभिषेक शर्मा दबाव में लग रहे हैं
नई दिल्ली: भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच चुका है. रविवार, 1 मार्च को टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई. भारत और वेस्टइंडीज का मैच ‘करो या मरो’ का मैच था. और संजू सैमसन के नाबाद 97 रन की पारी की बदौलत भारत ने 196 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया अंतिम चार में तो पहुंच गई है लेकिन एक बल्लेबाज के प्रदर्शन को लेकर न सिर्फ टीम मैनेजमेंट बल्कि फैंस भी काफी टेंशन में होंगे. अभिषेक अभी तक वह लय हासिल करते हुए नहीं दिखे हैं, जिसके लिए उन्हें जाना जाता है. इस टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक सिर्फ एक हाफ सेंचुरी लगाई है. भातर के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने बताया है कि आखिर अभिषेक के साथ क्या चुनौती हो सकती है. उन्होंने उनकी मनोदशा को लेकर बात की है.
अनिल कुंबले ने अभिषेक शर्मा पर क्या कहा?
कुंबले ने ईएसपीएनक्रिकइंफों पर बात करते हुए कहा, ‘अभिषेक का दिमाग इस समय थोड़ा उलझा हुआ लग रहा है और उनमें आत्मविश्वास की साफ कमी है. आप चाहते हैं कि दूसरे दबाव कम करें. इंडिया ने अच्छा किया है. जब इंडिया जीत गया है, तो वह कहेगा कि मुझे योगदान देना होगा.’
Add Cricket Country as a Preferred Source
सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या अब अभिषेक को टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए टीम से बाहर कर देना चाहिए. लेकिन अनिल कुंबले इससे सहमत नहीं हैं. उनका मानना है कि बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज को टीम से बाहर नहीं किया जाना चाहिए.
अभिषेक शर्मा मौजूदा समय में टी20 फॉर्मेट के नंबर 1 बल्लेबाज हैं, लेकिन यह विश्व कप उनके लिए बेहद निराशाजनक साबित हुआ है. लगातार तीन पारियों में वह खाता नहीं खोल पाए. इसके बाद साउथ अफ्रीका के उन्होंने 10 रन बनाए. इस टूर्नामेंट में उन्होंने जो एक हाफ सेंचुरी लगाई वह जिम्बाब्वे के खिलाफ आई थी. लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए अहम मैच में वे फिर फ्लॉप रहे और सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए.
भारतीय टीम को सेमीफाइनल में अगर अच्छा प्रदर्शन करना है और जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनानी है, तो अभिषेक को सेमीफाइनल में अच्छी और बड़ी पारी खेलनी होगी.
विश्व कप से पहले बीमार हुए अभिषेक अपने पुराने फॉर्म को ढूंढ रहे हैं. बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने 44 मैचों की 43 पारियों में 2 शतक और 9 अर्धशतक की मदद से 1,377 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 189.40 रहा है. अभिषेक का सर्वाधिक स्कोर 135 है, जो इस फॉर्मेट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सर्वाधिक है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.