• Home
  • News
  • Anil Kumble wanted to bat first in Final against Pakistan

विराट कोहली हैं पाकिस्तान के खिलाफ भारत के फाइनल हारने के 'कसूरवार'?

टीम मीटिंग में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया गया था

Edited By : Manoj Shukla |Jun 22, 2017, 03:21 PM IST

Published On Jun 22, 2017, 03:21 PM IST

Last UpdatedJun 22, 2017, 03:21 PM IST

विराट कोहली © Getty Images
विराट कोहली © Getty Images

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की हार के बाद एक जबरदस्त खुलासा हुआ है। खबरों की मानें तो विराट कोहली की मनमानी के कारण भारतीय टीम दूसरी बार खिताब जीतने से चूक गई। दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले टीम मीटिंग में ये फैसला हुआ था कि अगर भारतीय टीम टॉस जीतती है तो टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला लेगी, लेकिन कोहली ने ऐसा नहीं किया और उन्होंने ठीक इसका उलटा करते हुए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। जब कोहली ड्रेसिंग रूम में आए और अनिल कुंबले ने उनसे इस पर सफाई मांगी तो कोहली ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया।

कोहली के इस फैसले के से हर कोई अचंभे में था, क्योंकि कोहली ने अपनी मनमानी करते हुए टीम मीटिंग में हुए फैसले को बदल दिया था। टीम मीटिंग में तय हुआ था कि पाकिस्तान की बल्लेबाजी उतनी मजबूत नहीं है और बड़े लक्ष्य के दबाव में टीम बिखर जाएगी। इसके बाद से ही टीम का माहौल बिगड़ गया और अंत में भारत मैच को बुरी तरह हार गया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं और स्कोरबोर्ड पर 338 रन टांग दिए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जिसके जवाब में भारत की पूरी टीम मात्र 158 रनों पर ही सिमट गई। आपको बता दें कि लीग मैच में जब भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी तो भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हरा दिया था। कोहली के इस फैसले को कुंबले के साथ विवाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है। 20 जून को कुंबले ने अपने पद से इस्तीफी दे दिया था। कुंबले ने ट्वीट कर कहा था कि कोहली को उनकी शैली और कोच बने रहना पसंद नहीं है।

Editor's Pick