बहुत सारे कप्तानों के साथ खेला, अनिल कुंबले जैसा कोई नहीं

सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेल चुके गंभीर ने कहा अनिल कुंबले जैसा दूसरा कोई नहीं लगा।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 11, 2018, 11:27 AM IST

Published On Dec 11, 2018, 11:27 AM IST

Last UpdatedDec 11, 2018, 11:27 AM IST

Gautam Gambhir Ians

भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम ओपनर्स में शुमार पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अनिल कुंबले को सबसे बेहतरीन कप्तान बताया है। सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेल चुके गंभीर ने कहा अनिल कुंबले जैसा दूसरा कोई नहीं लगा।

पढ़ें- पंत ने एडिलेड टेस्ट में की धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

4 दिसंबर को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करने वाले गौतम गंभीर ने सौरव गांगुली या महेंद्र सिंह धोनी नहीं बल्कि अनिल कुंबले को अपने दौर का सबसे अच्छा कप्तान माना है। साल 2007 टी20 विश्व कप और 2011 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहने वाले गंभीर अपने दौर के सबसे बेहतर कप्तान के सवाल पर कुंबले का नाम लिया।

अनिल कुंबले सबसे बेहतरीन कप्तान

उनके हिसाब से भारत का सबसे बेहतरीन कप्तान कौन है यह पूछे जाने पर इंडिया टुडे से बात करते हुए गंभीर ने कहा, ”अपने करियर के दौरान मैं काफी कप्तानों के नेतृत्व में खेला हूं। मुझे पूछा जाता है कौन सा कप्तान सबसे बेहतर है जिनकी कप्तानी में मैं खेला। मैंने हमेशा ही कहा है कि एक कप्तान उतना ही अच्छा होता है जितनी अच्छी टीम होती है।”

पढ़ें- गंभीर बोले- मैंने दुश्मन बनाए, लेकिन शांति से सोया

कुंबले से बहुत कुछ सीखा

गंभीर ने कहा, ”मैं कई कप्तानों की कप्तानी में खेला लेकिन मुझे लगता है मेरे लिए सिर्फ एक ही लीडर था और वो थे अनिल कुंबले। मेरे खयाल से मैंने अनिल कुंबले से बहुत कुछ सीखा है।”

अनिल कुंबले बहुत इमानदार

”कुंबले की कप्तानी में मैंने महज 5 टेस्ट मैच खेला लेकिन कप्तानी के बारे में उनसे काफी कुछ सीखा। उन सब चीजों को मैंने कप्तान रहते खुद भी इस्तेमाल किया। उनके जैसा निस्वार्थ, जुनूनी और ईमानदार दूसरा कोई नहीं था। संन्यास लेने के बाद मैं यह बात खुलकर कह सकता हूं कि वह सर्वश्रेष्ठ कप्तान थे जितने भी कप्तानों के अंडर मैं खेला।”

Editor's Pick