- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ankit Rajpoot battling typhoid ahead of Indian A call-up for four-day matches in England
इंग्लैंड दौरे से पहले अंकित राजपूत की तबियत में सुधार
इंडिया ए टीम को 16 जुलाई को इंग्लैंड दौरे पर एक टेस्ट मैच खेलना है।
Published On Jun 16, 2018, 11:08 AM IST
Last UpdatedJun 16, 2018, 11:08 AM IST
Ankit Rajpoot © AFP
चार दिवसीय मैच के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली इंडिया ए टीम में शामिल अंकित राजपूत फिलहाल टायफॉयड से जूझ रहे हैं। जुलाई में होने वाले इस मैच में खेलने के लिए राजपूत को 100 प्रतिशत फिटनेस हासिल करनी होगी, जिसके लिए उन्हें 22 जून तक का समय दिया गया है।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/team-indian-shows-beautiful-gesture-ask-afghan-players-to-pose-with-trophy-720461″][/link-to-post]
राजपूत ने स्पोर्ट्स्टार को दिए बयान में कहा, “मुझे टायफॉयड है और मैं रिस्क नहीं ले सकता हूं। जब टीम इंडिया ने मुझे बैंगलोर में नेट में गेंदबाजी करने के लिए कहा तो मैने पहले अपनी सेहत के बारे में सोचा। मैं फिलहाल फिटनेस टेस्ट भी नहीं दे सकता हूं। मैं रिकवर हो चुका हूं लेकिन मैने अभी गेंदबाजी शुरू नहीं की है। मैं अपना समय लेना चाहता हूं। अगर पूरा आराम नहीं लिया तो टायफॉयड वापस आ सकता है।”
राजपूत जल्द ही कानपुर की स्टेट अकादमी में गेंदबाजी अभ्यास शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। जिसके बाद वो बोर्ड को अपनी फिटनेस की खबर देंगे। उन्होंने कहा, “मैं देखूंगा कि गेंदबाजी करते समय मुझे कोई कमजोरी महसूस हो रही है या नहीं। अगर कोई परेशानी नहीं होगी तो मैं बोर्ड को खबर दूंगा।”
उत्तर प्रदेश के इस तेज गेंदबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था। किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आठ मैचों में राजपूत ने 11 विकेट झटके थे, जिसमें एक पांच विकेट हॉल भी शामिल है। राजपूत आईपीएल के दौरान भी बीमार थे लेकिन उन्होंने इसे लंबे सफर को थकान का नतीजा समझकर ध्यान नहीं दिया। अब उन्हें इस लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पहली बार इंग्लैंड दौरे पर जाने को तैयार राजपूत के लिए ये मैच उनके करियर का अहम पड़ाव साबित हो सकता है।