मेरा लक्ष्य डेविड वार्नर-जॉनी बेयरस्टो पर अंकुश लगाना था: अंकित राजपूत

अंकित राजपूत की किफायती गेंदबाजी ने हैदराबाद के खिलाफ पंजाब की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Edited By : Press Trust of India |Apr 09, 2019, 01:16 PM IST

Published On Apr 09, 2019, 01:16 PM IST

Last UpdatedApr 09, 2019, 01:16 PM IST

अंकित राजपूत, डेविड वार्नर (BCCI)

किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज अंकित राजपूत ने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान उनका इरादा डेविड वार्नर और जानी बेयरस्टो की खतरनाक सलामी जोड़ी के बल्लों पर अंकुश लगाने का था। जो कि उन्होंने पूरा किया, राजपूत ने विकेट नहीं लिया लेकिन चार ओवर में सिर्फ 21 रन दिए।

ये भी पढ़ें: अश्विन के सामने ‘मांकड़िंग’ को लेकर काफी सतर्क रहे डेविड वार्नर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

किंग्स इलेवन पंजाब ने रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स को छह विकेट से हराया। वार्नर के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मेरा लक्ष्य सधी हुई गेंदबाजी करके उसके बल्ले पर अंकुश लगाना था। मैं उसे खुलकर खेलने का मौका नहीं देना चाहता था।’’

ये भी पढ़ें: पंजाब के खिलाफ हार के बाद संदीप शर्मा ने मध्यक्रम का किया बचाव

इस सीजन में दूसरा मैच खेलने वाले राजपूत ने कहा, ‘‘मेरी गेंद स्विंग लेती है लिहाजा मुझे हालात का फायदा उठाने की जिम्मेदारी दी गई थी। बाकी मैचों में विकेट टर्न लेने वाली या सपाट होती थी तो मैं उतना मददगार साबित नहीं होता। यहां विकेट हरा भरा था तो मुझे मौका मिला।’’

Editor's Pick