अर्थव ने खेली 148* रन की पारी, हिमाचल के अंकुश ने 173 रन बना जबड़े से छीना मैच

विजय हजारी ट्रॉफी 2018-19 में बुधवार को कुल नौ मैच खेले गए।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 26, 2018, 07:49 PM IST

Published On Sep 26, 2018, 07:49 PM IST

Last UpdatedSep 26, 2018, 07:49 PM IST

Atharva Taide

Atharva Taide (File Photo) © SLC

रणजी ट्रॉफी 2018-19 के सातवें दिन ग्रुप-ए, ग्रुप-बी और प्‍लेट ग्रुप में कुल नौ मैच खेले गए। बड़ौदा और कर्नाटक के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ। हिमाचल के अंकुश ने 173 रन की पारी खेल विदर्भ पर जीत दिलाई। अंकुश की पारी के सामने अर्धव तायडे 148(145) का शतक बेकार गया।कर्नाटक के लिए रविकुमार समर्थ ने शतकीय पारी खेली, लेकिन बडोदा के केदार देवधर ने भी शतक जड़ अपनी टीम को जीत दिलाई। इसी तरह दिल्‍ली को बेहद रोमांचक मैच में ओडिशा से नौ रनों से हार का सामना करना पड़ा

ग्रुप-ए, मैच-1

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बैंग्‍ालोर में खेले गए मुकाबले में बड़ौदा ने कर्नाटक को वीजेडी नियम की मदद से हराया। कर्नाटक ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 237/10 रन बनाए। रविकुमार समर्थ 102(125) ने शतकीय पारी खेली। हालांकि दूसरे छोर पर कोई लंबे समय तक उनका साथ नहीं निभा सका। बैंगलाेर के लिए अतीत ने चार विकेट निकाले। बडौदा की बल्‍लेबाजी के दौरान बारिश शुरू हो गई। हालांकि केदार देवधर 123(128) के शतक और कप्‍तान दीपक हुड्डा 62(72) की पारी की मदद से बडोदा को सात विकेट से जीत मिली।

ग्रुप-ए, मैच-2

हिमाचल प्रदेश और विदर्भ के बीच ग्रुप-ए का दूसरा मुकाबला अलूर में खेला गया। विदर्भ के लिए अथर्व तायडे ने 145 गेंद पर नाबाद 148 रन की पारी खेलकर टीम के स्‍कोर को 297/7 तक पहुंचाया। कप्‍तान फैज फजल ने भी 97 गेंद पर 91 रनों की पारी खेली। हालांकि हिमाचल प्रदेश के लिए अंकुश ने 139 गेंद पर 173 रन बनाकर टीम को चार विकेट से जीत दिलाई।

ग्रुप-ए, मैच-3

बैंगलोर में खेले गए ग्रुप-ए के तीसरे मुकाबले में रेलवे को महाराष्‍ट्र ने सात विकेट से हराया। रेलवे ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 180/10 रन बनाए। महज तीन विकेट के नुकसान पर ही महाराष्‍ट्र ने 42वें ओवर में ये लक्ष्‍य बना लिया। ऋतुराज गायकवाड़ ने महाराष्‍ट्र के लिए सर्वाधिक 84 रन बनाए।

ग्रुप-बी, मैच-1

दिल्‍ली के फिरोजशाह कोटला स्‍टेडियम में छत्‍तीसगढ़ और आंध्रा के बीच मैच खेला गया, जिसमें आंध्रा को दो विकेट से जीत मिली। छत्‍तीसगढ़ के लिए आशुतोष सिंह ने शतक जड़ टीम के स्‍कोर को 248/8 तक पहुंचाया। आंध्रा के लिए अश्विन 53(68), रवि तेजा 53(57) और करन शर्मा 55(29) के अर्धशतक की मदद से मैच अपने नाम कर लिया।

ग्रुप-बी, मैच-2

दिल्‍ली के पालम स्‍टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में ओडिशा ने नौ रनों से दिल्‍ली को हराया। पहले बल्‍लेबाजी के दौरान गोविंदा पोडर 56(81) बिपलव समंतरे 63(81) और सुब्रांशु सेनापति 59(50) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से ओडिशा ने 249/4 रन बनाए। दिल्‍ली की टीम 240 रन पर ही ऑलआउट हो गई। कप्‍तान गौतम गंभीर ने 56 गेंद पर 44 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सुबोध भाटी ने 36 गेंद पर 42 रन बनाए।

ग्रुप-बी, मैच-3

दिल्‍ली के पालम में सौराष्‍ट्र ने मध्‍यप्रदेश को सात विकेट से हराया। जयदेव उनादकट ने चार विकेट निकाल मध्‍य प्रदेश को 136/10 रन पर ऑलआउट करने में अहम भूमिका निभाई। सौराष्‍ट्र ने तीन विकेट के नुकसान पर 41 वें ओवर में लक्ष्‍य बना लिया। रॉबिन उथप्‍पा ने 33 गेंद पर 25 रनों की पारी खेली तो चेतेश्‍वर पुजारा ने 92 गेंद पर 36 रन बनाए।

प्‍लेट ग्रुप, मैच-1

बिहार ने मेघालय को 108 रनों से मात दी। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए मेघालय ने निर्धारित 50 ओवरों में 211/9 रन बनाए। जवाब में मेघालय की टीम महज 103 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। बिहार के लिए समर कादरी ने पांच विकेट हाल अपने नाम किया। आशुतोष अमन ने भी तीन विकेट निकाले।

प्‍लेट ग्रुप, मैच-2

इसी तरह दूसरे मुकाबले में उत्‍तरखंड ने मणीपुर को नौ विकेट से हराया। मणिपुर की टीम महज 125 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए सर्वाधिक रन यशपाल सिंह 76(120) ने बनाए। अन्‍य कोई भी खिलाड़ी बड़ा योगदान नहीं दे सका। यशपाल के रनों के बाद टीम के लिए दूसरा सर्वाधिक स्‍कोर 13 रन रहा। उत्‍तरखंड के लिए सनी राणा ने तीन विकेट निकाले। लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान सलामी बल्‍लेबाज आर्य सैथी 50(77) और विनीत सक्‍सेना 52(72) के अर्धशतक की मदद से उत्‍तराखंड ने नौ विकेट से मैच अपने नाम किया।

प्‍लेट ग्रुप, मैच-तीन

तरुवर कोहली 113*(126) के शतक की मदद से मिजोरम ने सिक्किम पर 42 रन से जीत दर्ज की। कोहली ने अपनी पारी में 10 चौके लगाए। मिजोरम ने निर्धारित 50 ओवरों में 252/6 रन बनाए। सिक्किम की टीम 210 रन पर ही ऑलआउट हो गई। प्‍लाजोर तमांग 47(57), ली योंग लिपचा 42(63) और मेंडुप भूटिया 40(37) की पारियों भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। मिजोरम के लिए सिनान अब्‍दुल ने चार विकेट निकाल टीम की जीत सुनिश्चित की।

Editor's Pick