add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

INDU19 VS AUSU19: डेब्यू मैच में अनमोलजीत ने चटकाए नौ विकेट, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से किया क्लीन स्वीप

भारत की अंडर-19 टीम ने 215 रन की बढ़त बनाई हुई थी. फॉलोऑन दिये जाने के बाद अनमोलजीत ने 13.3 ओवर में 32 रन देकर पांच विकेट झटके जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम 31.3 ओवर में 95 रन पर सिमट गई.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - October 9, 2024 9:02 PM IST

चेन्नई. डेब्यू मैच में ऑफ स्पिनर अनमोलजीत सिंह और लेग स्पिनर मोहम्मद इनान ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के 20 में से 16 विकेट झटक लिये जिससे भारतीय अंडर-19 टीम ने बुधवार को यहां दूसरे टेस्ट में पारी और 120 रन की जीत से सीरीज 2-0 से क्लीन स्वीप की.

भारत के पहली पारी में 492 रन के विशाल स्कोर के जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीसरे दिन सुबह तीन विकेट पर 142 रन के स्कोर से खेलना शुरू किया लेकिन 17 विकेट गंवा बैठी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 277 रन पर सिमट गई थी जिसमें कप्तान ओलिवर पीके (143 गेंद में 117 रन) और विकेटकीपर एलेक्स ली यंग (66 रन) ने चौथे विकेट के लिए 166 रन जोड़े थे। ली यंग के आउट होने के बाद अंतिम छह विकेट 59 रन के अंदर गिर गए. केरल के खिलाड़ी इनान (22.2 ओवर में 60 रन देकर चार विकेट) और लुधियाना के अनमोलजीत (24 ओवर में 72 रन देकर चार विकेट) ने कहर बरपाया.

TRENDING NOW

चार दिवसीय क्रिकेट में फोलो ऑन तभी दिया जा सकता है जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम 150 रन से ज्यादा से पिछड़ रही हो. भारत की अंडर-19 टीम ने 215 रन की बढ़त बनाई हुई थी. फॉलोऑन दिये जाने के बाद अनमोलजीत ने 13.3 ओवर में 32 रन देकर पांच विकेट झटके जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम 31.3 ओवर में 95 रन पर सिमट गई.

अनमोलजीत ने मैच में चटकाए नौ विकेट

ऑस्ट्रेलिया के आठ खिलाड़ी दोहरे अंक तक पहुंचने में विफल रहे जबकि इनमें से चार तो खाता भी नहीं खोल सके. अनमोलजीत ने पूरे मैच में 104 रन देकर नौ विकेट झटके जबकि इनान ने 97 रन देकर सात विकेट प्राप्त किए. अनमोलजीत ने 2023 सत्र में विजय मर्चेंट (अंडर-16) ट्रॉफी में 65 विकेट झटके थे.