• Home
  • News
  • ‘Anna and Bhaiya are one and the same’, Ashwin share a funny fan moment

IND vs AUS: फैन की मसूमियत पर फिदा हुए अश्विन, बोले- अन्ना और भैया का मतलब एक

जडेजा-अश्विन की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत पहले टेस्ट में तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रनों से हराने में कामयाब रहा।

Edited By : Vanson Soral |Feb 11, 2023, 04:32 PM IST

Published On Feb 11, 2023, 04:32 PM IST

Last UpdatedFeb 11, 2023, 04:32 PM IST

TWITTER

नागपुर टेस्ट की पहली पारी में जहां रविंद्र जडेजा ने 5 विकेट लेने का कारनामा किया और दूसरी पारी में आर अश्विन ने 5 विकेट झटके। जडेजा-अश्विन की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत पहले टेस्ट में तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रनों से हराने में कामयाब रहा। इस शानदार जीत के बाद अश्विन ने ट्वीट कर नागपुर में फैंस से मिले प्यार के लिए शुक्रिया अदा किया। इस ट्वीट में उन्होंने एक फैन से जुड़ी मजेदार घटना का भी जिक्र किया।

अश्विन ने ट्वीट करते हुए लिखा, “आज स्टेडियम में किसी ने मुझे अन्ना भैया कहा। अन्ना और भैया का मतलब एक ही हैं (बड़े भाई)। मुझे मिले प्यार के लिए मैं बहुत आभारी हूं लेकिन यह एक छोटा सा सुधार करूंगा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

नागपुर टेस्ट की बात की जाए तो भारतीय टीम ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया से 223 रनों की बढ़त ले ली थी। खेल के तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 32.3 ओवर में 91 रन पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में भारतीय टीम द्वारा 223 रन की बढ़त लेने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की। पहली पारी में टीम ने 177 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 400 रन बनाए।

रविचंद्रन अश्विन ने 79 रन देकर 8 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने पहली पारी में 3 जबकि दूसरी पारी में 5 विकेट लेने का बड़ा कारनामा किया। दूसरी पारी में अश्विन ने उस्मान ख्वाजा (5), डेविड वार्नर (10), माट रेनशॉ (2), पीटर हैंडसकॉम्ब (6) और एलेक्स कैरी (10) का शिकार किया।

Editor's Pick