चोट के बाद छोड़ा मैदान, दर्द से तड़पता दिखा स्टार खिलाड़ी... टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ मैच में एक दिन पहले भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत भी चोटिल होने के बाद मैदान से बाहर जाते दिखे थे

Edited By : Akhilesh Tripathi |Nov 09, 2025, 05:46 PM IST

Published On Nov 09, 2025, 05:46 PM IST

Last UpdatedNov 09, 2025, 05:46 PM IST

Siraj

Siraj

Mohammad Siraj Injury: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 14 नवंबर से खेला जाना है. कोलकाता में होने वाले इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. टीम के स्टार गेंदबाज को साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे अनऑफिसियल टेस्ट में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर वापस जाना पड़ा.

साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बुरी तरह चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. उनके दाहिने हाथ में चोट लगी है. मैदान से बाहर जाते वक्त वह काफी दर्द में भी नजर आए. मोहम्मद सिराज की चोट ने फैंस और टीम मैनजमेंट की टेंशन बढ़ा दी है, क्योंकि अब से पांच दिन बाद ही पहला टेस्ट मैच खेला जाना है. सिराज टेस्ट टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एक दिन पहले चोटिल हुए थे ऋषभ पंत

बता दें कि साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ मैच में एक दिन पहले भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत भी चोटिल होने के बाद मैदान से बाहर जाते दिखे थे, हालांकि बाद में वह वापस बल्लेबाजी करने लौटे और आक्रामक पारी भी खेली.

साउथ अफ्रीका ए ने पांच विकेट से जीता मुकाबला

साउथ अफ्रीका ए की टीम ने भारत ए को दूसरे अनऑफिसियल टेस्ट में पांच विकेट से हरा दिया. साउथ अफ्रीका ए के सामने जीत के लिए 417 रन का लक्ष्य था, खेल के आखिरी दिन टीम को जीत के लिए 392 रन बनाने थे, जिसे टीम ने पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया.

Editor's Pick