- Home
- News
- Another shameful event for pakistan super league multan sultan captain Ashton turner takes a dig on scheduling
'कंबल तकिया लेकर यहीं सो जाऊं', PSL की एक बार और फजीहत, टर्नर ने शेड्यूलिंग पर मारा ताना
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का यह सीजन काफी चर्चा में है. और ज्यादातर मामलों में ये चर्चाएं अच्छी तो नहीं हैं. ताजा मामला पीएसएल के शेड्यूल से जुड़ा है. पाकिस्तान की इस टी20 लीग में कुल 8 टीमें खेलती हैं. और उसमें से एक है मुलतान सुलतान. और इस टीम की कप्तानी कर रहे हैं...
Published On Apr 08, 2026, 08:51 PM IST
Last UpdatedApr 08, 2026, 08:51 PM IST
पाकिस्तान सुपर लीग की बड़ी फजीहत हो गई है.
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का यह सीजन काफी चर्चा में है. और ज्यादातर मामलों में ये चर्चाएं अच्छी तो नहीं हैं. ताजा मामला पीएसएल के शेड्यूल से जुड़ा है. पाकिस्तान की इस टी20 लीग में कुल 8 टीमें खेलती हैं. और उसमें से एक है मुलतान सुलतान. और इस टीम की कप्तानी कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी ऐश्टन टर्नर. टर्नर ने लीग के शेड्यूल को लेकर काफी बड़ा तंज कसा है. उनकी टीम पांच में से चार मैच जीत चुकी है. और फिलहाल वह पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के पॉइंट्स टेबल में चोटी पर है.
टर्नर ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि मुझे यहीं एक जगह तलाशनी होगी जहां कम्बल और तकिया लेकर सो जाऊं. बहुत कम वक्त बचा है.’
टर्नर ने मैच में अपनी टीम के प्रदर्शन की तारीफ की. उनकी टीम ने गेंद और बल्ले से अच्छा खेल दिखाया. और साथ ही फील्डिंग में भी टीम के खिलाड़ियों का योगदान तारीफ के काबिल रहा. क्वेटा ग्लेडिएटर के खिलाफ मिली इस जीत से टर्नर खुश तो थे लेकिन शेड्यूल को लेकर नाखुशी को वह छुपा नहीं पाए. उन्होंने कहा कि इस जीत से टीम के खिलाड़ी खुश हैं और इससे उनका हौसला बुलंद है लेकिन सुलतान की टीम अभी तक अपने खेल में चोटी पर नहीं पहुंची है.
टीम को अब थोड़ा आराम मिलेगा. उसका अगला मैच पेशावर जल्मी के खिलाफ 13 अप्रैल को होगा.
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के विवाद
खिलाड़ियों ने छोड़ा पाकिस्तान सुपर लीग का साथ
पाकिस्तान सुपर लीग शुरू होने से पहले ही विवादों में है. लीग के कई खिलाड़ी सीजन शुरू होने से पहले ही आईपीएल का हिस्सा बन गए. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऐसे खिलाड़ियों के खिलाफ ऐक्शन लेने की भी धमकी दी. लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा.
खाली मैदान और सिर्फ दो स्टेडियम
इसके बाद पश्चिम एशिया में युद्ध के चलते पाकिस्तान में एनर्जी लॉकडाउन जैसे हालात बन गए. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया कि देश का ईंधन बचाने के लिए टीमों के मैच सिर्फ लाहौर और कराची में करवाए जाएंगे. इसके साथ ही दर्शकों के लिए भी स्टेडियमम के दरवाजे बंद कर दिए गए. यानी ये मुकाबले अब खाली स्टेडियम में खेले जा रहे हैं.
जब जर्सी रंग छोड़ने लगी
इस साल पाकिस्तान सुपर लीग में एक नई टीम जुड़ी है. हैदराबाद किंग्समैन. और उसकी जर्सी का रंग है मरून. और लाहौर कलंदर्स के खिलाफ टीम के मुकाबले के दौरान सिर्फ दो ओवर बाद ही सफेद गेंद पर जर्सी का रंग चढ़ने लगा. खिलाड़ी गेंद को जर्सी से साफ करते हैं और नतीजा गेंद गुलाबी हो जाती है.