वह जहीर- बुमराह की तरह है, भारत के युवा तेज गेंदबाज के फैन बने अश्विन
वह जहीर- बुमराह की तरह है, भारत के युवा तेज गेंदबाज के फैन बने अश्विन
रविचंद्रन अश्विन ने कहा, मैं कौशल की तुलना नहीं कर रहा हूं क्योंकि कौशल एक बहुत ही अलग चीज़ है, मैंने उसे आईपीएल में खेलते हुए देखा है, उसकी लेंथ बहुत अच्छी है.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - July 22, 2025 1:42 PM IST
Ashwin
Ravichandran Ashwin on Anshul Kamboj: भारत ने मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट में अंशुल कम्बोज को शामिल किया है. ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी तथा तेज गेंदबाज आकाश दीप और अर्शदीप सिंह की जोड़ी के चोटिल होने के बाद कंबोज को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट में जगह दी गई है. अंशुल कम्बोज को चौथे टेस्ट में डेब्यू का मौका भी मिल सकता है. मैच से पहले पूर्व पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने अंशुल कंबोज को लेकर बड़ा बयान दिया है.
पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने अंशुल कंबोज की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें जहीर खान और जसप्रीत बुमराह जैसा तेज गेंदबाज करार दिया जो न केवल अपने क्षेत्र का कुशल खिलाड़ी है बल्कि अपनी रणनीति की भी अच्छी समझ रखता है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
वह अपनी रणनीति को अच्छी तरह से समझता है: अश्विन
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ पर कहा, अंशुल की सबसे अच्छी बात यह है कि वह अपनी रणनीति को अच्छी तरह से समझता है, मैंने कई तेज गेंदबाजों को देखा है, अगर आप उनसे उनकी रणनीति के बारे में पूछते हैं, तो वे बस यही कहते हैं कि वे खुद को अभिव्यक्त करना चाहते हैं और खेल का आनंद लेना चाहते हैं.
उन्होंने कहा, लेकिन अंशुल अपनी रणनीति को अच्छी तरह से समझता है और यह भी जानता है कि मैदान पर उस पर कैसे अमल करना है। अधिकतर तेज गेंदबाजों में यह गुण नहीं होता है, जहीर खान भी ऐसे तेज गेंदबाज थे जो अपनी रणनीति को समझते थे और उस पर अच्छी तरह से अमल करते थे। वह अद्भुत खिलाड़ी थे. अश्विन ने कहा, हाल के दिनों में, जस्सी (बुमराह) एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो रणनीति को अच्छी तरह से समझते हैं और उसे बखूबी अंजाम देते हैं. अंशुल भी इसी तरह का खिलाड़ी है, मैं कौशल की तुलना नहीं कर रहा हूं क्योंकि कौशल एक बहुत ही अलग चीज़ है, मैंने उसे आईपीएल में खेलते हुए देखा है। उसकी लेंथ बहुत अच्छी है.
प्लेइंग-11 में शामिल करने की मांग
भारतीय दिग्गज ने कहा, बुमराह और सिराज के साथ अगर आप अंशुल कंबोज को अंतिम एकादश में शामिल करते हैं तो यह मजबूत गेंदबाजी आक्रमण होगा. भारत- इंग्लैंड के बीच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट मैच खेला जाएगा.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.