- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Anuja Patil becomes first woman player to register half century and three-wicket haul in T20I
T-20 में अर्धशतक, 3 विकेट लेने वाली अनुजा पहली भारतीय महिला बनीं
अनुजा की शानदार पारी की मदद से भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका पर दर्ज की जीत।
Published On Sep 24, 2018, 05:20 PM IST
Last UpdatedSep 24, 2018, 05:20 PM IST
Anuja Patil (File Photo) © Getty Images
श्रीलंका दौरे पर पांच मैचों की टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले में अनुजा पाटिल ने बल्ले और गेंद से कमाल किया। अनुजा ने पहले गेंदबाजी के दौरान श्रीलंकाई महिला टीम के तीन विकेट निकाल उन्हें बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। जिसके बाद बल्लेबाजी में भी उन्होंने शानदार 42 गेंद पर 54 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। इस शानदार प्रदर्शन के कारण भारत मुकाबले में सात विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाब रहा।
इसके साथ ही अनुजा पाटिल टी-20 में अर्धशतक लगाने के साथ-साथ तीन विकेट हॉल अपने नाम करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है। वो महिला क्रिकेट में ऐसा करने वाली छठी खिलाड़ी हैं।
| 50 and 3 wickets in the same Women’s T20I | ||||||
| Score | Figures | Cricketer | Team | Against | Venue | Season |
| 52 | 3.1-0-16-3 | लिसा स्थालेकर | ऑस्ट्रेलिया | न्यूजीलैंड | सिडनी | 2011-12 |
| 62 | 4-0-23-3 | स्टेफनी टेलर | वेस्टइंडीज | श्रीलंका | ब्रिजटाउन | 2012 |
| 67 | 4-0-12-3 | डेन वैन निकर | साउथ अफ्रीका | पाकिस्तान | शारजाह | 2014-15 |
| 69 | 4-0-23-3 | सूजी बेट्स | न्यूजीलैंड | श्रीलंका | नेल्सन | 2015-16 |
| 55* | 4-0-12-4 | एलिस पेरी | ऑस्ट्रेलिया | भारत | सिडनी | 2015-16 |
| 54* | 4-0-36-3 | अनुजा पाटिल | भारत | श्रीलंका | कोलंबो | 2017-18 |
ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी इकलौती खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी-20 में साल 2015-16 में अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ-साथ चार विकेट हॉल अपने नाम किया था। वहीं, अगर वनडे क्रिकेट की बात की जाए तो अर्धशतकीय पारी के साथ-साथ तीन विकेट हॉल महिला क्रिकेट में 55 बार बन चुका है।