×

भारत- पाक मैच के बाद अनुष्का ने विराट को किया था फोन!

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एशिया कप के तीसरे मैच में कोहली ने नाबाद 56 रनों की पारी खेली।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 2, 2016 5:49 PM IST

विराट कोहली © IANS
विराट कोहली © IANS

अगर आप विराट– अनुष्का के फैन है तो यह न्यूज आपको खुशी से सरबोर कर देगी। गौरतलब है कि इन दोनों के बीच कुछ महीनों पहले ब्रेक अप हो गया था, जिसकी वजह से कई फैन्स काफी निराश भी हुए थे। खबरों के मुताबिक विराट ने अनुष्का को शादी के लिए प्रपोज किया था और कहा था कि वह सलमान खान की सुल्तान में काम ना करे। लेकिन दूसरी ओर अनुष्का ने विराट के साथ इतनी जल्दी शादी करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और अपनी करियर की ओर अपना ध्यान लगाने को तवज्जो दी। खामियाजन, दोनों ने अपने इस रिश्ते को ही खत्म कर लिया। लेकिन अब मीडिया में खबरों के मुताबिक दोनों लव बर्ड्स एक बार फिर से गिले शिकवे भुलाकर एक हो जाने की कोशिशों में लगे हैं। ये भी पढ़ें: कोहली ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड 

TRENDING NOW

नई रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में भारत- पाक मैच के बाद जिसमें भारत ने बेहतरीन पांच विकेट से जीत दर्ज की थी अनुष्का ने विराट कोहली को फोन किया। गौरतलब है कि कोहली ने इस मैच में 49 रनों की पारी खेली थी और वे मैन ऑफ द मैच भी रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, “अनुष्का ने विराट कोहली को पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन की बधाई देने के लिए फोन किया था।” कुछ दिन पहले भी यह बात सुनने को मिली थी कि कोहली एक बार फिर से अपने प्यार अनुष्का का दिल जीतने के लिए जोर शोर से कोशिशों में लगे हुए हैं और फिर खबर आई थी कि अनुष्का का भाई इन दोनों के बीच सुलह कराने के प्रयास में लगा हुआ था। हालांकि ये सिर्फ समय ही बताएगा कि ये दोनों एक साथ फिर से साथ आते हैं या नहीं। हम सिर्फ इन दोनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं। कोहली इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एशिया कप के तीसरे मैच में कोहली ने नाबाद 56 रनों की पारी खेली और एक बार फिर से भारतीय टीम को दिलवाई। भले ही अनुष्का विराट के साथ ना हों लेकिन उनकी अनुपस्थिति में उनका बल्ला खूब रन उगल रहा है।