आईपीएल 2026 अनुष्का शर्मा ने जपा 'राधा नाम', RCB के फाइनल में पहुंचते ही विराट कोहली ने लगाया गले
धर्मशाला के मैदान पर जब RCB इतिहास रच रही थी, तब स्टैंड्स में बैठीं अनुष्का शर्मा टीम की जीत के लिए मंत्र जाप कर रही थीं. मैच खत्म होते ही किंग कोहली का अपनी लेडी लव के लिए लेडी लक वाला रिएक्शन दिया जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वही अनुष्का शर्मा की यह...
Published On May 27, 2026, 04:47 PM IST
Last UpdatedMay 27, 2026, 04:47 PM IST
धर्मशाला के मैदान पर जब RCB इतिहास रच रही थी, तब स्टैंड्स में बैठीं अनुष्का शर्मा टीम की जीत के लिए मंत्र जाप कर रही थीं. मैच खत्म होते ही किंग कोहली का अपनी लेडी लव के लिए लेडी लक वाला रिएक्शन दिया जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वही अनुष्का शर्मा की यह प्रार्थना सफल हुई और आरसीबी की टीम ने जीटी को हराकर आईपीएल 2026 का फाइनल का टिकट कटाया.
अनुष्का की भक्ति का वीडियो वायरल
गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ खेले गए पहले क्वालिफायर मुकाबले के दौरान कैमरे की नजरें बार-बार स्टैंड्स पर टिकी रहीं , वीडियो में देखा गया कि अनुष्का शर्मा बेहद भावुक होकर आरसीबी की जीत के लिए प्रार्थना कर रही थीं. उनकी उंगली में एक डिजिटल जाप काउंटर (Tally Counter) था और वह लगातार ‘राधा नाम’ का जाप कर रही थीं. अनुष्का की इस श्रद्धा को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर दीवाने हो गए हैं.
जीत की खुशी और ‘विरुष्का’ का जादुई पल
जैसे ही आरसीबी ने मैच जीता और लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल का टिकट पक्का किया, मैदान पर एक बेहद रोमांटिक और इमोशनल नजारा देखने को मिला , मैच खत्म होते ही विराट कोहली सीधे स्टैंड्स की तरफ दौड़े जहां अनुष्का मौजूद थीं. कोहली ने बिना वक्त गंवाए अनुष्का को गले लगा लिया और दोनों ने मिलकर इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया ,धर्मशाला के एचपीसीए (HPCA) स्टेडियम में मौजूद हर फैन इस खूबसूरत पल का गवाह बना. बता दें कि कोहली की सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम अनुष्का हैं. वह हर मैच में उन्हें चीयर करने पहुंची हुई नजर आती है. दोनों का प्यार और खूबसूरत बॉन्ड हमेशा फैंस का दिल जीत जाता है.
ये रहा मैच का हाल?
अनुष्का की प्रार्थनाओं और आरसीबी के बल्लेबाजों के दम पर टीम ने पहले क्वालिफायर में एकतरफा जीत दर्ज की. कप्तान रजत पाटीदार की नाबाद 93 रनों की कप्तानी पारी, क्रुणाल पांड्या और विराट कोहली के 43-43 रनों की बदौलत आरसीबी ने 254/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया , यह आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है. वही बात GT की करे तो 255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम 19.3 ओवरों में महज 162 रनों पर ढेर हो गई. आरसीबी ने यह मुकाबला 92 रनों के बड़े अंतर से जीतकर सीधे फाइनल में प्रवेश कर लिया है.