×

अनुष्का के भाई ने की विराट कोहली की मदद

कर्नेश ने कर्नाटक की अंडर 19 टीम से मैच भी खेला हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Vivek Kumar
Last Updated on - February 26, 2016 6:55 PM IST

विराट व अनुष्का  © PTI
विराट व अनुष्का © PTI

भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली का अनुष्का शर्मा से ब्रेकअप हो चुका है इस कारण विराट काफी उदास भी हैं। विराट और अनुष्का की जोड़ी बेहद आकर्षक जोड़ियों में से एक माना जाता हैं। इन दोनों के ब्रेक अप के पीछे कोहली के शादी के प्रस्ताव को इनकार करना माना जा रहा है। वजह कुछ भी रही हो लेकिन ये दोनों अब एक दूसरे के साथ नहीं देखे जा रहे हैं। इन दोनों की ऐसी हालत देख अनुष्का के भाई ने विराट की मदद करने का फैसला किया है ताकि वो अपने प्यार को पा सकें। जी हां अनुष्का के बड़े भाई कर्नेश मर्चेंट नेवी में है। कर्नेश और विराट कोहली में एक चीज बेहद मिलती जुलती है ये दोनों ही क्रिकेट को काफी पसंद किया करते हैं। ये भी पढ़ें: रोहित और कोहली के बीच शुरू हुआ ‘साइलेंट वार’

कर्नेश नेवी ज्वाइन करने से पहले एक क्रिकेट खिलाड़ी थे उन्होंने क्रिकेट खेलना पसंद था। कर्नेश ने कर्नाटक की अंडर 19 टीम से मैच भी खेला हैं। ऐसा माना जा रहा हैं कि अनुष्का से ब्रेक अप के बाद विराट काफी दुखी थे। इसलिए उनकी मदद अनुष्का के बड़े भाई करेंगे ताकि वो अपना प्यार फिर से पा सकें।

TRENDING NOW

अगर कर्नेश इन दोनों को एक बार फिर पास लाने में सफल होते है तो क्रिकेट फैन्स के लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं होगी। ये दोनों कपल एक बार फिर से सबके सामने एक साथ होगें। अब देखना है कि कर्नेश कब तक अपने इस मिशन में सफल होंगे।  फिलहाल विराट कोहली एशिया कप के मैच खेलने में व्यस्त हैं।