×

अनुष्का शर्मा का न्यू लुक विराट कोहली को फिर से मोहब्बत करने को कर सकता है मजबूर!

भारतीय टीम को विश्व कप टी20 में अपना पहला मुकाबला 15 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। ऐसे में एक बार फिर से भारतीय क्रिकेटप्रेमियों की निगाहें विराट कोहली पर होंगी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 14, 2016 11:28 AM IST

विराट कोहली  © Getty
विराट कोहली © Getty

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ब्रेक अप की खबरें तो जैसे आम बात हो गई है। लेकिन अब अनुष्का शर्मा की फिल्म सुल्तान रिलीज होने को तैयार है और इस फिल्म में अनुष्का शर्मा जिस लुक में नजर आ रही हैं वो शायद विराट कोहली को उनसे फिर से मोहब्बत करने को मजबूर कर दे। हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म की एक तस्वीर अपने ट्विस्टर अकाउंट से साझा की है और लिखा है कि अनुष्का अब विशेषज्ञ बन गई हैं और धोबी पछाड़ की मास्टर बन गई हैं। अनुष्का इस फिल्म में एक पहलवान की भूमिका निभा रही हैं इसके लिए उन्होंने 6 महीनें की कठिन ट्रेनिंग ली है। इस फोटो में अनुष्का रिंग में दूसरे रेसलर से कुश्ती लड़ती नजर आ रही हैं। अली ने इस इमेज को कैप्शन देते हुए लिखा है: “हरयाणा की शेरनी”। ये भी पढ़ें: विराट कोहली को शादी का प्रस्ताव दे चुकी यह महिला क्रिकेटर अब…

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बीच ब्रेक अप को लेकर अफवाहों का दौर तेजी से चल रहा है। पिछले दिनों आई मीडिया में खबरों के मुताबिक विराट और अनुष्का के ब्रेक अप का कारण विराट के द्वारा अनुष्का अभिनीत फिल्म बॉम्बे वेलवेट में 40 करोड़ रुपए लगाना था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी थी और कुल 40 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी, लेकिन जब विराट ने अनुष्का से अपने पैसे मांगे तो दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं। वहीं इसके पहले खबरें सुनने को मिली थी कि अनुष्का ने विराट के द्वारा शादी के प्रस्ताव रखे जाने के बाद कहा था कि वह अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देना चाहती हैं, जिसकी वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई थी। बहरहाल सचाई जो भी हो, लेकिन ये दोनों अपने- अपने क्षेत्र में ऊंचाईयों को लगातार छू रहे हैं। जहां एक ओर विराट कोहली मैदान पर रनों का अंबार लगा रहे हैं तो दूसरी ओर अनुष्का शर्मा भी अपनी आने वाली फिल्म को लेकर बेहद आशान्वित हैं। भारतीय टीम को विश्व कप टी20 में अपना पहला मुकाबला 15 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। ऐसे में एक बार फिर से भारतीय क्रिकेटप्रेमियों की निगाहें विराट कोहली पर होंगी।