'अनुष्‍का- विराट ने मेरे परिवार को दुनिया की नफरत और जिल्‍लत दिलवाई'

विराट द्वारा अपने इंस्‍टाग्राम पर गंदगी फैलाने वाले युवक का वीडियो जारी करने के बाद शुरू हुआ था विवाद।

Edited By : Sandeep Gupta |Jun 21, 2018, 05:33 PM IST

Published On Jun 21, 2018, 05:33 PM IST

Last UpdatedJun 21, 2018, 05:33 PM IST

बीते दिनों विराट कोहली ने अपने फेसबुक पर एक वीडिया शेयर किया। इस वीडियो में अपनी कार से कूड़ा फेंक रहे शख्‍स को विराट की पत्‍नी अनुष्‍का ने जमकर फटकार लगाई थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बड़ी संख्‍या में विराट अनुष्‍का के फैन्‍स ने इसके पक्ष और विपक्ष में प्रतिक्रियाएं दी। बाद में वीडियो में नजर आ रहे अरहान सिंह ने भी फेसबुक पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अरहान ने एक कदम आगे जाते हुए लिखा, ” मेरे द्वारा फैलाया गया कचरा आपकी जुबां से निकले कचरे से कम ही था।”

इस मसले पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू का भी बयान आया। उन्‍होंने विराट और उनकी पत्‍नी के सफाई को लेकर जागरुक होने की तारीफ की। विराट और अनुष्‍का के फैन्‍स की तरफ से लगातार मिल रहे नकारात्‍मक कमेंट्स के कारण अब अरहान सिंह के परिवार को जान का खतरा सताने लगा है।

अरहान की मां गीतांजली ने मिड डे अखबार से बातचीत के दौरान कहा, ” ये वास्‍तव में ही दुर्भाग्‍यपूर्ण घटना थी। बिना इजाजत इस तरह का वीडियो नहीं बनाया जाना चाहिए था। हम लोग विवाद से कोसो दूर रहते हैं। हम शांति पसंद लोग हैं। इस घटना के बाद से ही हमारा परिवार पूरी तरह से हिल गया है। इस घटना के बाद से मेरे और मेरे परिवार की जिंदगी पर ही खतरा मंडराने लगा है। अनुष्‍का- विराट ने मेरे परिवार को दुनिया की नफरत और जिल्‍लत दिलवाई। उन्‍हें ऐसा नहीं करना चाहिए था।”

Editor's Pick