• Home
  • News
  • APL 2018 : Asghar Afghan hits half centry; Kandahar Knights beat Paktia Panthers by 4 wickets

APL 2018 : असगर अफगान ने कप्‍तानी पारी खेल दिलाई टीम को जीत

168 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी कंधार नाइट्स को आखिर के ओवर में जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 18, 2018, 01:40 PM IST

Published On Oct 18, 2018, 01:40 PM IST

Last UpdatedOct 18, 2018, 01:40 PM IST

asghar-afghan (Credit: Afghanisan Cricket Board)

कंधार नाइट्स ने बुधवार रात खेले गए अफगानिस्‍तान प्रीमियर लीग (एपीएल) के रोमांचक मुकाबले में पक्तिया पैंथर्स को 4 विकेट से पराजित कर दिया।

पक्तिया पैंथर्स ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 167 रन बनाए। समीउल्‍लाह शेनवारी ने सबसे अधिक 43 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली जबकि मैकलियोड ने 33 गेंदों पर 40 रन बनाए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ओपनर और कप्‍तान मोहम्‍मद शहजाद ने 11 गेंदों पर 21 रन बनाए वहीं फजल जजई ने 17 गेंदों पर 19 रन का योगदान दिया। नाइट्स की ओर से सैयद शिरजाद ने 3 जबकि करीम जनत ने दो विकेट लिए।

168 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी कंधार नाइट्स को आखिर के ओवर में जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी।

मैच के अंतिम ओवर की पहली गेंद पर नाइट्स ने रिकी वेसेल्‍स का विकेट गंवा दिया। दूसरी गेंद पर करीम सादिक ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर करीम जनत ने चौका जड़ दिया। चौथी गेंद पर करीम जनत को एक रन लेग बाई के रूप में मिला। पांचवीं गेंद पर करीम सादिक ने चौका लगाया।

कप्‍तान असगर अफगान ने सबसेे अधिक 74 रन बनाए।

इसके बाद एक गेंद पर एक रन की जरूरत थी जो सादिक ने सिंगल चुराकर अपनी टीम कंधार नाइट्स को रोमांचक जीत दिला दी।

नाइट्स का अगला मुकाबला गुरुवार यानी आज है। यदि इस मुकाबले को नाइट्स टीम जीतने में सफल रहती है तो वो सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

Editor's Pick