• Home
  • News
  • APL 2018: Cameron Delport, Isuru Udana shines against Balkh Legends

APL 2018: गेल की आतिशी पारी पर डेलपोर्ट की हाफ सेंचुरी भारी

डेलपोर्ट ने 48 गेंदों पर एक चौके और 6 छक्‍कों की मदद से नाबाद 70 रन बनाए।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 11, 2018, 05:16 PM IST

Published On Oct 11, 2018, 05:16 PM IST

Last UpdatedOct 11, 2018, 05:16 PM IST

Cameron-Delport © IANS (File Photo)

 कैमरन डेलपोर्ट की धुआंधार अर्धशतकीय पारी के बाद इशरू उडाना की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पक्तिया पैंथर्स ने बाल्‍ख लीजेंड्स को 37 रन से हरा दिया।

अफगानिस्‍तान प्रीमियर लीग (एपीएल) में बाल्‍ख की ये पहली हार है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शारजाह क्रिकेट एसोसिएशन स्‍टेडियम में बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में पैंथर्स ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 204 रन बनाए। पैंथर्स की ओर से कप्‍तान और ओपनर मोहम्‍मद शहजाद ने 21 गेंदों पर 42 जबकि एहसानउल्‍लाह ने 47 रन की पारी खेली।

डेलपोर्ट ने 48 गेंदों पर एक चौके और 6 छक्‍कों की मदद से नाबाद 70 रन बनाए। शमीउल्‍लाह शेनवारी ने 14 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली।

205 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी बाल्‍ख लीजेंड्स की टीम 19 ओवर में 167 रन पर ढेरर हो गई। कप्‍तान मोहम्‍मद नबी ने 15 गेंदों पर 40 रन बनाए लेकिन दूसरे छोर से अन्‍य कोई बल्‍लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

बाल्‍ख की ओर से दुनिया में ‘बॉस’ के नाम से मशहूर ओपनर क्रिस गेल 10 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए जबकि कोलिन मुनरो ने 23 रन का योगदान दिया। अनुभवी ऑलराउंडर रवि बोपारा ने 22 गेंदों पर 23 रन बनाए। पैंथर्स की ओर से स्पिनर उडाना ने 4 ओवर में 38 रन खर्च कर सबसे अधिक 4 जबकि जियाउर रहमान ने अपने 4 ओवर के कोटे में 34 रन खर्च कर तीन खिलाडि़यों को आउट किया।

Editor's Pick