एपीएल 2018 : पैंथर्स की जीत में चमके आफरीदी और शहजाद

काबुल की ओर से रखे गए 169 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए पक्तिया ने 2 गेंद शेष रहते 4 विकेट पर 172 रन बनाए।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 19, 2018, 11:12 AM IST

Published On Oct 19, 2018, 11:12 AM IST

Last UpdatedOct 19, 2018, 11:12 AM IST

Mohammad Shahzad (Credit: APL T20)

अफगानिस्‍तान प्रीमियर लीग (एपीएल) का अंतिम लीग मैच शारजाह में पक्तिया पैंथर्स और काबुल जवानन के बीच खेला गया।

इस मैच में पैंथर्स की टीम ने काबुल को 6 विकेट से पराजित कर दिया। दोनों टीमों के बीच रविवार को खेले जाने वाले सेमीफाइनल से पहले ये ड्रेस रिहर्सल था। दो दिन के भीतर दोनों टीमें फिर आमने-सामने होंगी जहां दोनों के बीच फाइनल में पहुंचने की होड़ होगी। पैंथर्स ने प्‍वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्‍की की है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

काबुल की ओर से रखे गए 169 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए पक्तिया ने 2 गेंद शेष रहते 4 विकेट पर 172 रन बनाए। पक्तिया पैंथर्स की ओर से कप्‍तान और ओपनर मोहम्‍मद शहजाद ने 37 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली जिसमें 8 चौके और 3 छक्‍के शामिल थे।

अनुभवी शाहिद आफरीदी ने 19 गेंदों पर नाबाद 30 रन की पारी खेली। मैकलियोड ने 30 गेंदों पर 35 रन बनाए। काबुल की ओर से तेज गेंदबाज वेन पार्नेल ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए जबकि मुस्लिम मूसा और फितुरतुल्‍लाह के खाते में एक-एक विकेट गया।

इससे पहले काबुल ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। काबुल की ओर से मध्‍यक्रम के बल्‍लेबाज कोलिन इंग्राम ने सबसे अधिक नाबाद 83 रन बनाए। उन्‍होंने 51 गेंदों पर 9 चौके और 4 छक्‍के लगाए।

वेन पार्नेल ने 28 गेंदों पर 42 रन बनाए जबकि शौकत जमां ने 18 गेंदों पर 25 रन बनाए। पक्तिया पैंथर्स की ओर से इशरू उडाना ने 2 विकेट लिए। ताहिर खान प्रसन्‍ना के खाते में एक-एक विकेट गया।

संक्षिप्‍त स्‍कोर :

पक्तिया पैंथर्स :-  172/4 (शहजाद 62, मैकलियोड 35, आफरीदी नाबाद 30)।

काबुल जवानन :-  168/4 (इंग्राम नाबाद 83, पार्नेल 42)।

Editor's Pick