- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Argentina President Javier Milei staying away from the fifa World Cup final Know reason
Fifa World Cup 2026: अर्जेंटीना के राष्ट्रपति फाइनल देखने नहीं जाएंगे स्टेडियम, हैरान करने वाली है वजह
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति के इस फैसले की वजह से वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो के साथ न्यू जर्सी के स्टेडियम में वीआईपी बॉक्स में बैठकर मैच देखने का मौका छोड़ रहे हैं.
Published On Jul 18, 2026, 05:12 PM IST
Last UpdatedJul 18, 2026, 05:12 PM IST
fifa world Cup
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली ने एक अनोखे अंधविश्वास के चलते अमेरिका में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में शामिल न होने का फैसला किया है. राष्ट्रपति माइली ने साफ किया है कि वे स्पेन के खिलाफ होने वाले इस महामुकाबले को स्टेडियम में देखने के बजाय ब्यूनस आयर्स स्थित अपने आधिकारिक आवास ‘ऑलिवोस’ से ही लाइव देखेंगे.
माइली ने स्थानीय रेडियो स्टेशन को बताया कि उन्होंने इस टूर्नामेंट में अर्जेंटीना के पिछले सभी 7 मैच अपने घर से ही देखे हैं और टीम ने उन सभी मैचों में जीत दर्ज की है. वे इस विनिंग स्ट्रीक (जीत के सिलसिले) को तोड़ने का कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते.
राष्ट्रपति ने टोटके का खुलासा किया
राष्ट्रपति ने अपने एक और टोटके का खुलासा करते हुए बताया कि वे मैच के दौरान अर्जेंटीना की तेल कंपनी ब्रांड वाली एक खास जैकेट पहनते हैं. उन्होंने बताया, स्विट्जरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान मुझे गर्मी लगी तो मैंने जैकेट उतार दी, तभी विरोधी टीम ने हमारे खिलाफ गोल कर दिया, इसके बाद मैंने तुरंत वह जैकेट दोबारा पहनी और फिर कभी नहीं उतारी.
हालांकि उन इस फैसले की वजह से वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो के साथ न्यू जर्सी के स्टेडियम में वीआईपी बॉक्स में बैठकर मैच देखने का मौका छोड़ रहे हैं.
fifa World Cup: स्पेन के लिए आई राहत भरी खबर, फाइनल मैच से पहले मिली बड़ी खुशखबरी
काफी पुराना है अंधविश्वास
अर्जेंटीना में यह अंधविश्वास काफी पुराना है. साल 1990 के वर्ल्ड कप में तत्कालीन राष्ट्रपति कार्लोस मेनेम टीम का मैच देखने पहुंचे थे, जहां अर्जेंटीना को कैमरून से करारी हार का सामना करना पड़ा था, इसके बाद से वहां के राष्ट्रपति इस डर से स्टेडियम जाने से बचते देखा गया है.

रविवार को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की भिड़ंत रविवार को स्पेन के साथ होगी. अर्जेंटीना के कप्तान मेसी अगर स्पेन के खिलाफ फाइनल मुकाबले में एक गोल करने में कामयाब रहते हैं, तो वो टीम की ओर से फीफा विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.