add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2023: अर्जुन तेंदुलकर की हुई जमकर कुटाई, 1 ओवर में 31 रन लुटा बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

IPL 2023 के 31वें मुकाबले में अर्जुन पंजाब की पारी का 16वां ओवर फेंकने आए जिसमें सैम करन और हरप्रीत सिंह ने मिलकर 10-20 नहीं बल्कि पूरे 31 रन कूट दिये.

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - April 22, 2023 9:31 PM IST

IPL के 16वें सीजन में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का डेब्यू होने के बाद सफर बेहद शानदार जा रहा था. कोलकाता के खिलाफ पहला विकेट लेने के बाद हर कोई अर्जुन की तारीफ कर रहा था लेकिन फिर पंजाब के खिलाफ मैच में अर्जुन की गेंदबाजी की ऐसी धुनाई हुई की सभी हैरान रह गए. दरअसल, IPL 2023 के 31वें मुकाबले में अर्जुन पंजाब की पारी का 16वां ओवर फेंकने आए जिसमें सैम करन और हरप्रीत सिंह ने मिलकर 10-20 नहीं बल्कि पूरे 31 रन कूट दिये. इस तरह अर्जुन तेंदुलकर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

अर्जुन IPL इतिहास में मुंबई के लिए दूसरा सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इस मामलें में पहले नंबर पर डेनियल सैम्स हैं जिन्होंने IPL 2022 में केकेआर के खिलाफ पूरे 35 रन लुटाये थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

IPL में MI के गेंदबाजों द्वारा सबसे महंगे ओवर:

  • 35 – डेनियल सैम्स बनाम केकेआर, 2022
  • 31 – अर्जुन तेंदुलकर बनाम पीबीकेएस, 2023
  • 28 – पवन सुयाल बनाम आरसीबी, 2014
  • 28 – मिचेल मैकक्लेनाघन बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, 2017
  • 28 – अल्जारी जोसेफ बनाम आरआर, 2019

इस सीजन अर्जुन संयुक्त रुप से सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं. इससे पहले गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज यश दयाल ने भी 31 रन अपने एक ओवर में लुटाये थे. यश के ओवर में कोलकाता के रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के जड़े थे.

IPL के 1 ओवर में सबसे ज्यादा रन

  • 37- हर्षल पटेल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs चेन्नई सुपर किंग्स, 2021
  • 37- प्रशांत परमेश्वर, कोच्चि टस्कर्स केरल vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 2011
  • 35- डेनियल सेम्स, मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 2022
  • 33- परविंदर अवाना, किंग्स इलेवन पंजाब vs चेन्नई सुपर किंग्स, 2014
  • 33- रवि बोपारा, किंग्स इलेवन पंजाब vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 2010
  • 31- राहुल शर्मा, पुणे वॉरियर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, 2012
  • 31- यश दयाल, गुजरात टाइटंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 2023
  • 31- अर्जुन तेंदुलकर, मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स, 2023

IPL में सचिन और अर्जुन तेंदुलकर की तुलना (सबसे ज्यादा रन 1 ओवर में)

  • IPL में एक ओवर में सचिन तेंदुलकर द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन – 20 रन
  • IPL में अर्जुन तेंदुलकर द्वारा एक ओवर में सर्वाधिक रन – 31 रन