• Home
  • News
  • Arjun Tendulkar out for duck in maiden innings for India U-19 team

पहले इंटरनेशनल मैच में 'शून्य' पर आउट हुए अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन तेंदुलकर के लिए भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कुछ खास नहीं रहा है।

Edited By : Viplove Kumar |Jul 19, 2018, 12:38 PM IST

Published On Jul 19, 2018, 12:38 PM IST

Last UpdatedJul 19, 2018, 12:38 PM IST

Arjun Tendulkar © Getty Images

भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपने पहले इंटरनेशनल मैच में शून्य पर आउट हो गए। अर्जुन इस समय श्रीलंका दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं।

अर्जुन तेंदुलकर के लिए भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कुछ खास नहीं रहा है। पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने टीम को पहला विकेट जरूर दिलाया पर इसके बाद वह कोई और विकेट नहीं हासिल कर पाए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहली पारी में सिर्फ एक विकेट

तेज गेंदबाज अर्जुन को टीम की तरफ से ओपिनंग करने का मौका मिला। उन्होंने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने कामिल मिशारा को पगबाधा आउट किया। यह उनका पहला इंटरनेशनल विकेट था। पारी में 11 ओवर की गेंदबाजी कर अर्जुन ने 33 रन देकर सिर्फ एक विकेट हासिल किया।

पहली पारी में नहीं खेल पाए खाता

स्कूल स्तर पर शतकीय पारी खेल चुके अर्जुन के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर बल्लेबाज शुरुआत शर्मनाक रही। पहले मैच में वह खाता भी नहीं खो पाए। 11 गेंद खेलने के बाद अर्जुन बिना कोई रन बनाए वापस लौट आए।

पहले वनडे मैच में सचिन भी हुए थे शून्य पर आउट 

साल 1989 में भारत की तरफ से पहला वनडे खेलने उतरे सचिन तेंदुलकर भी बिना खाता खोले ही मैदान से वापस लौटे थे। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सचिन ने दो गेंद का सामना किया था। वकार युनूस की गेंद पर वह कैच आउट हुए थे।

Editor's Pick