- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Arjun Tendulkar selected in mumbai team for Vizzy Trophy
विज्जी ट्रॉफी के लिए अर्जुन तेंदुलकर मुंबई की टीम में शामिल
22 अगस्त से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट को आगामी सीजन में खेलने वाली मुंबई की रणजी टीम में युवाओं के लिए दावेदारी के अवसर के रूप में देखा जा रहा है
Published On Aug 07, 2019, 10:26 AM IST
Last UpdatedAug 07, 2019, 10:26 AM IST
Arjun Tendulkar new @TWITTER
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आंध्र प्रदेश में 22 अगस्त से शुरू होने वाली विज्जी ट्रॉफी के लिए मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।
पढ़ें: ‘टीम इंडिया को नवदीप सैनी जैसे 4-5 गेंदबाजों की और जरूरत’
अर्जुन बायें हाथ के तेज गेंदबाज हैं और उन्हें 50 ओवर के टूर्नामेंट के लिये मंगलवार को घोषित टीम में शामिल किया। 19 वर्षीय अर्जुन इससे पहले टी20 मुंबई लीग में भी खेल चुके हैं। वह भारतीय टीम के नेट गेंदबाज भी रहे हैं। विज्जी ट्रॉफी एक अंडर-23 का टूर्नामेंट है, जिसे बीसीसीआई करवाती है। इस टूर्नामेंट में अर्जुन मुंबई की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
पढ़ें: राशिद लतीफ बन सकते हैं पीसीबी के मुख्य चयनकर्ता : रिपोर्ट
22 अगस्त से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट को आगामी सीजन में खेलने वाली मुंबई की रणजी टीम में युवाओं के लिए दावेदारी के अवसर के रूप में देखा जा रहा है।
टीम इस प्रकार है :
हार्दिक तामोर (कप्तान), सुरजन अठावले, रुद्र ढांडे, चिन्मय सुतार, आशा सरदेसाई, साईराज पाटिल, ओंकार जाधव, सत्यलक्ष जैन, मीनल मांजरेकर, अर्जुन तेंदुलकर, अमन शेरोन, अथर्व पुजारी, मैक्सवेल स्वामिनाथन, प्रशांत सोलंकी और विग्नेश सोलंकी।