×

जल्द बजेगी तेंदुलकर परिवार में शहनाई, अर्जुन तेंदुलकर की शादी की तारीख हुई कन्फर्म

अर्जुन तेंदुलकर की शादी की तारीख पक्की हो गई है. कम-से-कम मीडिया रिपोर्ट्स में तो यही दावा किया जा रहा है. खबर है कि मार्च में वह अपनी मंगेतर सानिया चंडोक के साथ विवाह बंधन में बंध सकते हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 7, 2026 3:02 PM IST

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के बेटे के निजी जीवन में बहुत बड़ी खुशखबरी आने वाली है. हाल ही में आईपीएल में मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा बने बाएं हाथ का यह ऑलराउंडर निजी जिंदगी में बड़ा कदम उठाने वाला है. खबर है कि अर्जुन अपनी मंगेतर सानिया चंडोक के साथ मार्च में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है. रिपोर्ट दावा करती है कि अर्जुन की शादी 5 मार्च को होने वाली है.

खबर में करीबी सूत्र के हवाले से कहा गया है कि शादी के फंक्शन 3 मार्च से शुरू हो जाएंगे. ये फंक्शन ज्यादातर मुंबई में ही होंगे. यह एक निजी आयोजन होगा जिसमें दोनों परिवारों के बहुत करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल होंगे. साथ ही क्रिकेट की दुनिया के भी कुछ सदस्य शादी का हिस्सा बन सकते हैं.

सानिया एक आंत्र्प्योनर हैं. वह मुंबई के जाने माने बिजनसमैन रवि घई की पोती हैं. यह भी कहा जा रहा है कि वह काफी समय से तेंदुलकर के करीबी सर्किल का हिस्सा हैं. दोनों काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं.

पिछले साल अगस्त में इस जोड़े ने सगाई की थी. इसमें भी करीबी पारिवारिक लोग ही शामिल थे. बाद में जब सचिन तेंदुलकर ने खुद इस बात का खुलासा किया था. उन्होंने रैडिट पर इस बात का खुलासा किया था. जब एक फैन ने उनसे अर्जुन की सगाई के बारे में पूछा था तब उन्होंने कहा था कि हम सब उसकी (अर्जुन) जिंदगी के नए दौर को लेकर काफी उत्साहित हैं.

TRENDING NOW

इस बीच अर्जुन घरेलू क्रिकेट में भी अब मुंबई के लिए नहीं खेलते हैं. वह गोवा शिफ्ट हो गए हैं. वहां वह एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर खेल रहे हं. साल 2022 में उन्होंने गोवा के लि शानदार शतक के साथ रणजी डेब्यू किया था.