- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Arjun Tendulkar’s 4 wickets lead Mumbai to innings win over Assam
अर्जुन तेंदुलकर ने किया धमाकेदार प्रदर्शन, झटक डाले 4 विकेट
अर्जुन तेंदुलकर के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत मुंबई ने असम को हराया।
Published On Dec 10, 2017, 10:02 AM IST
Last UpdatedDec 10, 2017, 10:02 AM IST

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने कूच बेहार ट्रॉफी मैच में अपनी टीम मुंबई को असम के खिलाफ जीत दलवाने में अहम भूमिका निभाई। अर्जुन ने दूसरी पारी में 15 ओवरों में 44 रन देकर 4 विकेट झटके और अपनी टीम को असम पर एक पारी और 154 रनों से जीत दिलवाई। टॉस जीतने के बाद मुंबई ने असम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था। पहली पारी में मुंबई के सिदाक सिंह ने पांच विकेट झटके और असम को 94 रनों पर समेट दिया।
असम की ओर से सौरव साहा ही कुछ देर तक क्रीज पर खड़े होने में सफल रहे और उन्होंने अर्धशतक जमाया। उनके अलावा गुंजानडेका ही एक और बल्लेबाज रहे जो दोहरे अंकों में पहुंच सके। उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई टीम ने असम के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया और 357 रन बना डाले। वरुण लवांडे ने सबसे ज्यादा 118 रन बनाए। वहीं सुवेद पारकर और करन शाह ने अर्धशतक जमाए।
बैकफुट पर जाने के बावजूद मुख्तार हुसैन ने असम को मैच में वापस लाने की कोशिश जारी रखी। हुसैन ने असम के लिए 6 विकेट झटके लेकिन अन्य गेंदबाज अपनी टीम के लिए उतना बढ़िया प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। लेकिन उससे भी खराब बात ये रही कि असम की टीम ने दूसरी पारी में भी खराब बल्लेबाजी की और उनकी पूरी टीम 109 रनों पर ऑलआउट हो गई। अर्जुन ने ओपनर दानिश अहमद, सौरव साहा, गुंजनडेका, और विकेटकीपर अखिल कालिता के विकेट झटके। इसके साथ ही मुंबई के 7 प्वाइंट हो गए हैं।