रणतुंगा की भविष्‍यवाणी- विश्व कप में पहले दौर से आगे नहीं जा पाएगा श्रीलंका

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की बागडोर अपने हाथ में लेने की तैयारी कर रहे रणतुंगा ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के खराब प्रदर्शन के लिए क्रिकेट बोर्ड और कुछ खिलाड़ी जिम्मेदार हैं ।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 01, 2019, 06:40 PM IST

Published On Feb 01, 2019, 06:40 PM IST

Last UpdatedFeb 01, 2019, 06:40 PM IST

Arjuna-Rantunga © IANS

श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा का कहना है कि क्रिकेट बोर्ड में फैले भ्रष्टाचार और खिलाड़ियों में अनुशासनहीनता के कारण आगामी विश्व कप में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहेगा।

पढ़ें: वर्ल्‍ड रिकॉर्ड कायम करने के बाद मिताली बोलीं- 200 महज आंकड़ा है

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रणतुंगा की कप्तानी में श्रीलंका ने 1996 विश्व कप का खिताब जीता था। उन्होंने संदेह जताते हुए कहा कि 30 मई से शुरू हो रहे एकदिवसीय विश्व कप में टीम पहले दौर के आगे नहीं जा पाएगी।

देश की मौजूदा सरकार में परिवहन मंत्री की भूमिका निभा रहे 55 साल के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ‘बोर्ड में भ्रष्टाचार व्याप्त है। खिलाड़ियों का मनोबल टूटा हुआ हैं। खिलाड़ी एक-दूसरे से लड़ रहे हैं।’

पढ़ें: नेपाल के संदीप जोरा ने सबसे कम उम्र में लगाया अर्धशतक

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की बागडोर अपने हाथ में लेने की तैयारी कर रहे रणतुंगा ने कहा कि राष्ट्रीय टीम के खराब प्रदर्शन के लिए क्रिकेट बोर्ड और कुछ खिलाड़ी जिम्मेदार हैं ।

हाल के कुछ वर्षों में श्रीलंका का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम इस समय खराब स्थिति से गुजर रही है। वर्तमान में श्रीलंका की टीम ऑस्‍ट्रेलिया के दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच टेस्‍ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला टेस्‍ट मैच ऑस्‍ट्रेलिया ने दो दिन में ही अपने नाम कर लिया था।

सीरीज का दूसरा टेस्‍ट मैच कैनबरा में खेला जा रहा है जहां ऑस्‍ट्रेलिया ने पहले दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

(इनपुट-भाषा)

Editor's Pick