• Home
  • News
  • Arrest yograj singh netizens demands arrest of yuvraj singh father after his hate speech during farmers protest 4245788

ArrestYograjSingh: किसान आंदोलन के दौरान हिन्‍दुओ पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे Yuvraj Singh के पिता, Video Viral

किसान संसद द्वारा पास‍ किए गए बिलों को निरस्‍त करने की मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं.

Edited By : India.com Staff |Dec 05, 2020, 05:40 PM IST

Published On Dec 05, 2020, 05:40 PM IST

Last UpdatedDec 05, 2020, 05:40 PM IST

Cricket News Today: भारतीय टीम के पूर्व विस्‍फोटक बल्‍लेबाज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते गाहे-बगाहे विवाद में आ ही जाते हैं. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के खिलाफ कई बार जहर उगल चुके योगराज सिंह ने अब किसान आंदोलन के दौरान एक विवादित बयान दिया है.

इन दिनों देश भर के किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्‍ली एनसीआर में इकट्ठे हो गए हैं. किसानों की मांग है कि हाल ही में संसद द्वारा पास किए गए कृषि संबंधित कानूनों को तुरंत हटाया जाए. सरकार के प्रतिनिधि भी किसानों को मनाने में लगे हैं. इसी बीच युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के पिता योगराज (Yograj Singh) भी किसानों के संमर्थन में अपनी आवाज बुलंद करने पहुंचे थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसी बीच योगराज सिंह ने भाषण का एक वीडियो सामने आया जिसमें वो जिसमें वो हिन्‍दुओं को गद्दार कहते हुए नजर आ रहे हैं. देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद लोगों ने जल्‍द से जल्‍द योगराज सिंह की गिरफ्तारी की मांग की.

किसानों ने दिल्‍ली को चारों तरफ से घेरा हुआ है. केन्द्र सरकार और किसानों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत विफल होने के बाद अब देश के अन्नदाता किसानों ने आठ तारीख को भारत बंद करने का ऐलान किया है. बताया गया कि किसानों के प्रतिनिधि और सरकार के बीच आठ राउंड की बातचीत हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला.

Editor's Pick