• Home
  • News
  • Arshdeep Singh becomes the first Indian player to reach 100 T20I wickets

अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, T20I में बनाया बड़ा कीर्तिमान, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

अर्शदीप सिंह ने एशिया कप 2025 में ओमान के खिलाफ मैच में विनायक शुक्ला को आउट कर टी-20 इंटरनेशनल में महारिकॉर्ड बनाया है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Sep 20, 2025, 10:19 AM IST

Published On Sep 20, 2025, 10:19 AM IST

Last UpdatedSep 20, 2025, 10:19 AM IST

Arshdeep Singh

Arshdeep Singh

Arshdeep Singh records: भारत क तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शुक्रवार को एशिया कप 2025 में ओमान के खिलाफ एक विकेट हासिल कर इतिहास रच दिया, किया. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटों का शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.

एशिया कप 2025 में भारत ने शुक्रवार को जीत की हैट्रिक लगाई. टीम इंडिया ने शुक्रवार को आबू धाबी में खेले गए ग्रुप-ए के मुकाबले में ओमान के खिलाफ 21 रन से जीत दर्ज की. इस दौरान अर्शदीप ने बड़ी उपलब्धि हासिल की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने अर्शदीप

अर्शदीप सिंह ने भारत की पारी के आखिरी ओवर में विनायक शुक्ला को आउट किया. इसके साथ ही उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे कर लिए. अर्शदीप सिंह साल 2022 से अब तक कुल 64 टी20 मुकाबलों में 18.49 की औसत के साथ 100 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 222.2 ओवर गेंदबाजी करते हुए कुल 1,849 रन दिए।

वहीं, इस लिस्ट में युजवेंद्र चहल और हार्दिक पांड्या संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। चहल ने अपने टी20 करियर में 80 मुकाबले खेले हैं, जबकि पांड्या अब तक 117 टी20 मैच खेल चुके हैं. जसप्रीत बुमराह (92 विकेट) और भुवनेश्वर कुमार (90 विकेट) क्रमश: चौथे और पांचवें पायदान पर हैं.

राशिद खान के नाम T20I में सबसे ज्यादा विकेट

वहीं ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का कारनामा अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम है, जिन्होंने 103 टी20 मुकाबलों में 173 शिकार किए हैं. राशिद खान सबसे तेज 100 इंटरनेशनल टी-20 विकेट लेने वाले भी गेंदबाज हैं. उन्होंने सिर्फ 53 मैच में 100 विकेट लेने का कारनामा किया था.

भारत ने ओमान को 21 रन से हराया

शेख जायद स्टेडियम में भारत-ओमान के बीच खेले गए मुकाबले की बात करें, तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 188 रन बनाए. भारत की ओर से संजू सैमसन ने सर्वाधिक 56 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 38 रन टीम के खाते में जोड़े, ओमान के लिए शाह फैसल, जितेन रामानंदी और आमिर कलीम ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. इसके जवाब में ओमान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 167 रन बना सकी. ओमान के लिए आमिर कलीम ने 46 गेंदों में 64 रन की पारी खेली, जबकि हम्माद मिर्जा ने 33 गेंदों में 51 रन बनाए. भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किए.

Editor's Pick