• Home
  • News
  • arshdeep singh dropped the catch pakistan started its khalistan propaganda

बेनकाब हुई पाकिस्तान की नापाक हरकत, साजिश की खुल गई पोल, अर्शदीप को बताने लगे थे खालिस्तानी

पाकिस्तान की नापाक हरकत एक बार फिर बेनकाब हो गई है। अर्शदीप से कैच छूटते ही फर्जी नामों से अर्शदीप को खालिस्तानी बताया जाने लगा। और तो और उनके विकिपीडिया पेज पर भी खालिस्तानी लिख दिया गया।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 05, 2022, 12:42 PM IST

Published On Sep 05, 2022, 12:42 PM IST

Last UpdatedSep 05, 2022, 12:42 PM IST

rohit-arshdeep

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं। लेकिन इसके पीछे पाकिस्तानी साजिश से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। ताजा सबूत जो सामने आ रहे हैं उससे यह साफ होता जा रहा है कि यह पाकिस्तान में बैठे लोगों की नापाक हरकत है। इतना ही नहीं उन्होंने अर्शदीप के विकिपीडिया पेज पर बायो में भी बदलाव कर दिया है और उसमें अर्शदीप सिंह के नाम के साथ खालिस्तानी जोड़ दिया है।

भारत को पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत ने विराट कोहली की हाफ सेंचुरी की मदद से 181 का स्कोर बनाया। पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद नवाज की पारियों की मदद से एक गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दरअसल, 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की गेंद पर पाकिस्तानी बल्लेबाज आसिफ अली ने बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और वह हवा में ऊंची गई। शॉर्ट थर्ड मैन पर खडे़ अर्शदीप ने एक मौका गंवा दिया। आसिफ अली ने इस समय खाता नहीं खोला था। हालांकि इसके बाद वह 8 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुए। सोशल मीडिया पर इसके बाद ऐसे पोस्ट वायरल होने लगे अर्शदीप को निशाने पर लिया जाने लगा। उन्हें खालिस्तानी तक कहा जाने लगा। हालांकि जांच में अब यह सामने आ रहा है कि यह सब ना ‘पाक’ करतूत है।

वीकिपीडिया में जिस आईपी एड्रेस से अर्शदीप के पेज में बदलाव किया गया है वह पाकिस्तानी पंजाब के मरी इलाके का बताया जा है।

इसके साथ ही सोशल मीडिया एक्टिविस्ट अंशुल सक्सेना ने भी कुछ ट्वीट शेयर किए हैं जिसमें पाकिस्तान में बैठे लोग इसमें खालिस्तानी एजेंडा चला रहे हैं।

अर्शदीप सिंह अंडर-19 भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्हें पाकिस्तानियों ने वहां भी उन्हें खालिस्तानी टीम का हिस्सा बता दिया।

Editor's Pick