'अर्शदीप ने आवेश खान को पीछे छोड़ दिया है', मांजरेकर क्यों हुए इस युवा बोलर के फैन

अर्शदीप सिंह ने अपने प्रदर्शन से खूब प्रभावित किया है। उन्होंने अपनी सटीक यॉर्कर और संयम के साथ गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है.

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 09, 2022, 07:07 PM IST

Published On Aug 09, 2022, 07:07 PM IST

Last UpdatedAug 09, 2022, 07:07 PM IST

arshdeep-singh

नई दिल्ली: बाएं हाथ के पेसर अर्शदीप सिंह ने हालिया वक्त में अच्छा प्रदर्शन किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने डेब्यू पर भी उन्होंने बढ़िया खेल दिखाया है। बाएं हाथ के इस पेसर को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह बनाने का बड़ा दावेदार माना जा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले इस गेंदबाज को कठिन परिस्थितयों में गेंदबाजी के लिए भी जाना जाता है।

अर्शदीप के मुरीदों में टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर भी शामिल हैं। मांजरेकर का मानना है कि वर्ल्ड कप में जगह बनाने के दावेदारों में अर्शदीप ने आवेश खान को पीछे छोड़ दिया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मांजरेकर ने स्पोर्ट्स 18 के साथ बातचीत में कहा, ‘तो ऑस्ट्रेलिया जाने की दौड़ रोचक होती जा रही है। और यहां मुझे लगता है कि अर्शदीप सिंह ने आवेश खान को पीछे छोड़ दिया है। आवेश खान थोड़ा सा पीछे हैं और मेरी नजर में यही बात काफी रोचक है। आपको पता चलता है कि खेल का असली मुकाबला चल रहा है। अर्शदीप सिंह ने आवेश खान पर बढ़त बना ली है क्योंकि वह बिलकुल वही कर रहे हैं जो आवेश की भूमिका है- नई गेंद से, मिडल ओवरों में और डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करने का।’

अर्शदीप ने बीते महीने अपना इंटरनैशनल डेब्यू किया। उन्होंने छह टी20 इंटरनैशनल मैचों में 9 विकेट लिए हैं। अपनी लेंथ पर कंट्रोल से उन्होंने खेल के जानकारों को प्रभावित किया है। खास तौर पर डेथ ओवर्स की उनकी यॉर्कर की तारफी खूब होती है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल सीरीज में, जिसमें भारत ने 4-1 से जीत हासिल की, उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

Editor's Pick