IND vs NZ: 5 विकेट लेकर भी अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुआ 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, जानें क्यों हो रहा होगा पछतावा
IND vs NZ: 5 विकेट लेकर भी अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुआ 'शर्मनाक' रिकॉर्ड, जानें क्यों हो रहा होगा पछतावा
अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच में पारी में पांच विकेट लिए. हालांकि इसके बाद भी उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 31, 2026 11:50 PM IST
अर्शदीप सिंह का सबसे महंगा पांच विकेट हॉल
नई दिल्ली: अर्शदीप सिंह के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच बड़ा सबक लेकर आया. तिरुवनंतपुरम में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 271 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19.4 ओवर में 225 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इसके साथ ही भारत ने सीरीज 4-1 से अपने नाम की. भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी में जहां ईशान किशन ने 103 रन की पारी खेली. वहीं सूर्यकुमार यादव ने 60 रन बनाए. और गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट लिए. अर्शदीप सिंह के लिए पहले दो ओवर बहुत ही महंगे साबित हुए. उन्होंने इनमें 40 रन देकर सिर्फ एक विकेट लिया. वहीं अगले दो ओवरों में उन्होंने 11 रन दिए और चार विकेट लिए.
पहला टी20 इंटरनेशनल 5 विकेट हॉल
यह बाएं हाथ के इस पेसर का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला फाइव विकेट हॉल था. अर्शदीप ने मैच के बाद कहा भी जब वह दूसरे स्पैल में गेंदबाजी करने आए तो उन्होंने पहले स्पैल के बारे में नहीं सोचा. अर्शदीप ने लगातार विकेट लेकर कीवी टीम को दबाव में लाने का काम किया. हालांकि इसके बाद भी उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
अर्शदीप सिंह ने 51 रन देकर पांच विकेट लिए. यह टी20 इंटरनेशनल में सबसे महंगा 5 विकेट हॉल है. यानी टी20 इंटरनेशनल में किसी भी अन्य गेंदबाज ने पारी में पांच विकेट लेने के लिए इतने रन नहीं दिए. इससे पहले इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के अलजारी जोसफ का नाम था. दाएं हाथ के इस पेसर ने साल 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 40 रन देकर पारी में पांच विकेट लिए थे. साउथ अफ्रीका के लुंगी नगिडी ने साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में 39 रन देकर पारी में पांच विकेट लिए थे.
सबसे ऊपर आ गए हैं अर्शदीप सिंह
अर्शदीप सिंह अब इस अनचाही सूची में सबसे ऊपर आ गए हैं. उनके लिए विशाखापत्तनम में खेले गए सीरीज का चौथे टी20 इंटरनेशनल में भी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. उन्होंने उस मैच में अपने पहले दो ओवरों में 38 रन दे दिए थे.
अर्शदीप सिंह ने पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की इस सीरीज में 8 विकेट लिए. वह इस लिस्ट में सबसे ऊपर रहे. मैच के बाद उन्होंने कहा कि यह मैच उनके लिए सबक रहा. उन्होंने कहा, ‘हमें मैच में बने रहना चाहिए. और यह नहीं सोचना चाहिए कि अतीत में क्या हुआ या पहले स्पैल में क्या हुआ. मुझे कोचिंग स्टाफ की ओर से भी यही मेसेज मिला था. मैं भी बस वर्तमान में रहना चाहता था और जो मेरे सामने जो था उसी पर ध्यान रखना चाहता था.’
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.