×

IND vs SA: अर्शदीप सिंह ने बताया धर्मशाला में कामयाबी का सीक्रेट, बोले- 'यह मेरा होम ग्राउंड...'

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मैच में बाएं हाथ के पेसर अर्शदीप सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. इसके बाद उन्होंने बताया कि मैदान पर उनकी रणनीति कैसी थी.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 15, 2025 8:54 AM IST

धर्मशाला: Arshdeep Singh on IND vs SA- भारत ने साउथ अफ्रीका को टी20 सीरीज के तीसरे मैच में सात विकेट से हराया. इसके साथ ही टीम ने पांच मैचों की सीरीज में अब 2-1 की बढ़त बना ली है. भारत ने साउथ अफ्रीका को सिर्फ 117 रन पर समेट दिया. भारतीय गेंदबाजों ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट असोसिएश के धर्मशाला के मैदान में कमाल की गेंदबाजी की. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. और गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस निर्णय को सही साबित करवाया. भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह, जिन्होंने चार ओवरों में महज 13 रन देकर दो विकेट लिए, को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

मैच के बाद अर्शदीप ने बताया कि कैसे उन्हें इस मैदान पर सफलता मिली. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘जब मैं मैदान पर आया, तो सब मुझसे कह रहे थे कि यह भी तुम्हारा होम ग्राउंड है. तो सबसे पहले मैंने उनसे कहा- ‘नहीं, यह मेरा होम ग्राउंड नहीं है.’ हमने बस बुनियादी बातों पर ध्यान दिया और अपनी स्किल्स पर भरोसा किया.’

IND vs SA: जब रन आने होंगे, तब आएंगे, मैं… खराब फॉर्म के सवाल पर सूर्या का यह कैसा जवाब ?

भारत ने कटक में खेले गए सीरीज के पहले मैच को 101 रन से जीता था, जिसके बाद न्यू चंडीगढ़ में खेले गए अगले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वापसी की और 51 रन से जीत हासिल की. भारत ने अब यह मुकाबला खेलकर बढ़त बना ली है. सीरीज का अगला मैच 17 दिसंबर, बुधवार को लखनऊ में और आखिरी मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh on IND vs SA) ने कहा, ‘जब आप इस स्तर पर खेलते हैं, तो कुछ दिन ऐसे होते हैं जब आप वो चीजें नहीं कर पाते जो आप करना चाहते हैं. पिछला मैच एक खराब दिन था, इसलिए इस मैच में बेहतरीन बॉलिंग करके अच्छा लग रहा है. इस मुकाबले में मैंने बस गेंद को सही जगह पर पिच किया और विकेट से जितनी हो सके उतनी मदद लेने की कोशिश की. विकेट में थोड़ी मदद थी, मौसम भी ठंडा था, इसलिए यहां काफी स्विंग और सीम मिल रही थी. मैंने बस सही जगह पर बॉल डाली और उसका इनाम मिला. मेरी भतीजी यहां है, वह 10 महीने की है, मैं यह अवॉर्ड उसे समर्पित करना चाहता हूं.’

इसे भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बने

TRENDING NOW

रविवार को धर्मशाला में खेले गए इस मैच की बात करें, तो साउथ अफ्रीकी टीम महज 117 रन पर सिमट गई. इसके जवाब में टीम इंडिया ने महज 15.5 ओवरो में सिर्फ तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 35 और शुभमन गिल ने 28 रन बनाए. तिलक वर्मा 25 और शिवम दूबे 10 रन बनाकर नाबाद रहे. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर निराश किया और वह 12 रन ही बना सके.