add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, T20I में फेंका सबसे लंबा ओवर, गुस्से में दिखे गंभीर

अर्शदीप सिंह ने सात वाइड गेंद फेंकी और ओवर में कुल 18 रन लुटाए. इससे पहले भी अर्शदीप सिंह के नाम एक ओवर में 10 बॉल फेंकने का रिकॉर्ड था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 11, 2025 8:34 PM IST

Arshdeep Singh shameful record: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम टी-20 में शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. वह टी-20 में फुल मेम्बर देश के खिलाफ सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.

साउथ अफ्रीका की पारी में 11वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह ने सात वाइड सहित कुल 13 गेंदे फेंकी. अर्शदीप सिंह फुल मेम्बर देश के खिलाफ एक ओवर में संयुक्त रुप से सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले बॉलर बन गए हैं. उन्होंने उन्होंने नवीन उल हक बराबरी की है, जिन्होंने साल 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में 13 गेंदें डाली थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

T20I में एक ओवर में सबसे ज़्यादा गेंदें फेंकी गईं (FM टीमें)

13 – नवीन-उल-हक बनाम ZIM, हरारे, 2024

13 – अर्शदीप सिंह बनाम SA, मुल्लनपुर, 2025*

12 – सिसंडा मगाला बनाम PAK, जोहान्सबर्ग, 2021

गौतम गंभीर का फूटा गुस्सा

अर्शदीप सिंह ने कुल सात वाइड गेंद फेंकी और शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया. इससे पहले भी अर्शदीप सिंह के नाम ही भारतीय गेंदबाज के रुप में एक ओवर में 10 बॉल फेंकने का रिकॉर्ड था. अर्शदीप की इस गेंदबाजी के बाद हेड कोच गौतम गंभीर भी काफी गुस्से में नजर आए. गौतम गंभीर का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है.

दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है. वहीं साउथ अफ्रीका की टीम तीन बदलाव के साथ उतरी है.