एक ओवर में 11 बॉल... सिराज- हार्दिक की लिस्ट में अर्शदीप सिंह की एंट्री
अर्शदीप सिंह गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 42 रन खर्च किए और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली.
Published On Mar 31, 2026, 10:58 PM IST
Last UpdatedMar 31, 2026, 10:58 PM IST
Arshdeep Singh
Arshdeep Singh shameful record: आईपीएल 2026 में मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की आमने-सामने हुई. इस मैच में पंजाब किंग्स के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया. गुजरात टाइटंस के खिलाफ 20वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने एक ओवर में 11 गेंदे फेंकी. अर्शदीप सिंह ने इस ओवर के साथ शर्मनाक लिस्ट में एंट्री ली है.
गुजरात टाइटंस की पारी के 20वें ओवर में अर्शदीप सिंह गेंदबाजी करने आए. उन्होंने ओवर की पहली बॉल वाइड डाली. हालांकि इसके बाद उन्होंने दो लगातार डॉट गेंदे फेंकी. ओवर की तीसरी बॉल पर अर्शदीप सिंह को चौका लगा, उसके बाद वह लाइन लेंथ से भटकते नजर आए. उन्होंने इसके बाद नो बॉल डाली. नो बॉल के बाद उन्होंने लगातार दो वाइड गेंद फेंकी. ओवर को पूरा करने के लिए अर्शदीप सिंह ने कुल 11 गेंदे फेंकी. आईपीएल इतिहास में ऐसा छठी बार हुआ है जब गेंदबाज ने ओवर को पूरा करने के लिए 11 गेंदे फेंकी है.
सिराज, हार्दिक के साथ शर्मनाक लिस्ट में जुड़ा अर्शदीप का नाम
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सबसे पहले आईपीएल में साल 2023 में 11 गेंद का ओवर फेंका था. आरसीबी की तरफ से खेलते हुए उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 19वें ओवर में 11 गेंद डाली थी. हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर भी 11-11 गेंद का ओवर फेंक चुके हैं.
IPL में फेंका गया सबसे लंबा ओवर (गेंदों के हिसाब से)
11 – मोहम्मद सिराज बनाम MI, बेंगलुरु, 2023 (ओवर 19)
11 – तुषार देशपांडे बनाम LSG, चेन्नई, 2023 (ओवर 4)
11 – शार्दुल ठाकुर बनाम KKR, कोलकाता, 2025 (ओवर 13)
11 – संदीप शर्मा बनाम DC, दिल्ली, 2025 (ओवर 20)
11 – हार्दिक पांड्या बनाम GT, वानखेड़े, 2025 (ओवर 8)
11 – अर्शदीप सिंह बनाम GT, मुल्लांपुर, 2026 (ओवर 20)
काफी महंगे रहे अर्शदीप सिंह
अर्शदीप सिंह गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 42 रन खर्च किए और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली.
गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को दिया 163 रन का टारगेट
गुजरात टाइटंस ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ छह विकेट पर 162 रन बनाए. गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल 39 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे. उनके अलावा जोस बटलर ने 38 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 25 रन बनाए. पंजाब किंग्स के लिए विजयकुमार विशाक ने तीन जबकि युजवेंद्र चहल ने दो विकेट हासिल किए, मार्को यानसन को एक विकेट मिला. गुजरात टाइटंस ने पंजाब किग्स के सामने जीत के लिए 163 रन का टारगेट रखा है.