• Home
  • News
  • Arshdeep Singh Trolled After Dropping Asif Ali Catch in Crucial Moment against Pakistan

IND vs PAK: आसिफ अली का कैच टपकाना अर्शदीप को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

भारत की इस हार की बड़ी वजह में से एक रहे तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह जिन्होंने 18वें ओवर में आसिफ अली का आसान सा कैच टपका दिया।

Edited By : Press Trust of India |Sep 05, 2022, 12:22 AM IST

Published On Sep 05, 2022, 12:22 AM IST

Last UpdatedSep 05, 2022, 12:22 AM IST

सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के अर्धशतक और मोहम्मद नवाज के साथ उनकी अर्धशतकीय साझेदारी से पाकिस्तान ने एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर चार चरण के रोमांचक मुकाबले में रविवार को यहां भारत को पांच विकेट से हरा दिया।

भारत के 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने रिजवान (51 गेंद में 71 रन, छह चौके और दो छक्के) और करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले नवाज (20 गेंद में 42 रन, छह चौके, दो छक्के) के बीच तीसरे विकेट की 73 रन की साझेदारी से एक गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 182 रन बनाकर जीत दर्ज की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत की इस हार की बड़ी वजह में से एक रहे तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह जिन्होंने 18वें ओवर में आसिफ अली का आसान सा कैच टपका दिया। अर्शदीप की इस खराब फील्डिंग पर रोहित शर्मा भी आगबबूला हो गए। अर्शदीप का कैच छोड़ना ही पाकिस्तान के लिए मैच विनिंग मोमेंट साबित हुआ और इसके बाद आसिफ अली ने पाकिस्तान को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया।

इस रोमांचक मैच में अर्शदीप का कैच टपकाना भारतीय फैंस को बिल्कुल भी रास नहीं आया और भारतीय युवा तेज गेंदबाज सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। कुछ लोग अर्शदीप की तुलना पाकिस्तान के हसन अली से करने लगे जो अहम पलों में कैच छोड़ने के लिए बदनाम हैं।

Editor's Pick