IND VS SA: अर्शदीप- चक्रवर्ती ने बरपाया कहर, भारत ने सात विकेट से जीता तीसरा T20I मैच
IND VS SA: अर्शदीप- चक्रवर्ती ने बरपाया कहर, भारत ने सात विकेट से जीता तीसरा T20I मैच
साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन के स्कोर पर ढेर हो गई, भारतीय टीम ने इस टारगेट को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - December 14, 2025 11:43 PM IST
Arshdeep Singh
IND VS SA 3rd T20I: वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने तीसरे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को सात विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है. सीरीज का चौथा टी-20 मैच 17 दिसंबर को लखनऊ में खेला जाएगा.
रविवार को धर्मशाला में खेले गए मैच में टॉस हारने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन (20 ओवर) के स्कोर पर ढेर हो गई. अर्शदीप सिंह ने चार ओवर के स्पेल में 13 रन देकर दो विकेट लिए, वहीं वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 11 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. भारतीय टीम ने 118 रन के टारगेट को तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
118 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा (18 गेंद में 35 रन) की पारी से विस्फोटक शुरुआत की. अभिषेक ने पारी की पहली बॉल पर ही छक्का लगाया. शुभमन गिल भी शुरुआत में अच्छे लय में दिखे, मगर 28 रन की पारी खेलकर वह मार्को जानसेन की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे. गिल ने 28 रन की पारी में 28 गेंदों का सामना किया. सूर्य कुमार यादव ने एक बार फिर निराश किया और सिर्फ 12 रन की पारी खेलकर आउट हो गए. तिलक वर्मा और शिवम दुबे की जोड़ी ने भारत को जीत दिलाई. तिलक वर्मा 25 रन (34 गेंद) और शिवम दुबे 10 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत ने 15.5 ओवर में टारगेट को हासिल किया.
अर्शदीप- हर्षित ने पावरप्ले में बरपाया कहर
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. अर्शदीप ने पहले ओवर में रीजा हेंड्रिक्स (शून्य) तो वहीं राणा ने दूसरे ओवर में क्विंटन डिकॉक (एक) को पगबाधा कर एक रन पर दक्षिण अफ्रीका को शुरुआती दो झटके दिए. टीम अभी इन झटकों से उबरी भी नहीं थी कि राणा की गेंद को डेवाल्ड ब्रेविस (दो) विकेटों पर खेल गए. कप्तान एडेन मारक्रम ने दूसरे छोर से राणा के खिलाफ दो चौके लगाए, जिससे टीम ने पावरप्ले में तीन विकेट पर 30 रन बनाए.
हार्दिक पांड्या के नाम बड़ी उपलब्धि
पंड्या ने अपने शुरुआती ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स (नौ) को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे किए. वह इसके साथ ही खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में 1000 रन और 100 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए.
वरुण चक्रवर्ती ने T20I में पूरे किए 50 विकेट
दुबे ने 11वें ओवर में अपनी पहली ही गेंद पर कोर्बिन बोश को बोल्ड कर दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका दिया. साउथ अफ्रीका ने 12वें ओवर में रनों का अर्धशतक पूरा किया जिसके बाद डोनोवन फरेरा ने कुलदीप के खिलाफ पारी का पहला छक्का जड़ा. फरेरा ने अभिषेक की गेंद पर अर्शदीप के कैच टपकाने से मिले जीवनदान का जश्न चौके के साथ मनाया. वह खतरनाक होते इससे पहले ही चक्रवर्ती ने अपनी फिरकी से उन्हें चकमा देकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने 50 विकेट पूरे किए और फिर शानदार लय में चल रहे मार्को यानसन (दो) को बोल्ड किया.
एडेन मारक्रम ने जड़ा अर्धशतक
इस बीच मारक्रम ने दुबे के खिलाफ चौका लगाने के बाद राणा के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर एक छोर से संघर्ष जारी रखते हुए 41 गेंद में अपना अर्धशतक और टीम के रनों का शतक पूरा किया. एनरिक नॉर्किया ने भी इस ओवर में छक्का जड़ा जिससे दक्षिण अफ्रीका ने 19 रन बटोरे. अर्शदीप ने अगले ओवर में मारक्रम की शानदार पारी पर विराम लगाकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई तो वहीं कुलदीप ने आखिरी ओवर में दो विकेट झटक साउथ अफ्रीका की पारी समेट दी.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.