×

कांग्रेस ने लगाए अरुण जेटली पर डीडीसीए में घोटाले के आरोप, जेपीसी जांच की मांग की

कांग्रेस ने डीडीसीए में 1999 से 2013 के दौरान अध्यक्ष रहे जेटली के कार्यकाल के दौरान हुई अनेक अनियमितताओं की सूची तैयार की

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - December 17, 2015 2:21 PM IST

कांग्रेस ने अरूण जेटली के कार्यकाल के दौरान हुई अनियमितताओं की सूची तैयार की है © PTI
कांग्रेस ने अरूण जेटली के कार्यकाल के दौरान हुई अनियमितताओं की सूची तैयार की है © PTI

कांग्रेस ने अरुण जेटली के अध्यक्ष रहते दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में हुई वित्तीय अनियमितताओं की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच करवाए जाने की मांग की। कांग्रेस ने एक वक्तव्य जारी कर कहा “हम डीडीसीए के अध्यक्ष अरुण जेटली और अन्य अधिकारियों के खिलाफ व्यापक वित्तीय अनियमितता के आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) द्वारा जांच करवाए जाने की मांग करते हैं।” कांग्रेस ने आगे कहा, “चूंकि दिल्ली सरकार द्वारा नाटकीय ढंग से जांच के लिए आयोग गठित करने की मांग सिर्फ दिखावा भर है, क्योंकि दिल्ली सरकार के पास उप-राज्यपाल और गृह मंत्रालय की मंजूरी लिए बगैर ऐसा करने का अधिकार ही नहीं है। अत: अरुण जेटली को बिना किसी परेशानी के अपने पद पर बने रहने का मौका मिल जाता है, क्योंकि अधिकार क्षेत्र को लेकर यह विवाद आगे भी जारी ही रहेगा।”

कांग्रेस ने आगे कहा, “हम मामले की शेष जांच जेपीसी से करवाए जाने की मांग करते हैं, अरुण जेटली के इस्तीफे की मांग करते हैं और अगर वह ऐसा नहीं करते तो प्रधानमंत्री को खुद उन्हें पद से हटा देना चाहिए।” कांग्रेस ने इसके अलावा डीडीसीए में 1999 से 2013 के दौरान अध्यक्ष रहे जेटली के कार्यकाल के दौरान हुई अनेक अनियमितताओं की सूची भी तैयार की है। ALSO READ : रोहित शर्मा लांच करेंगे क्रिकेट कॉमिक सीरीज

TRENDING NOW

वक्तव्य के अनुसार, 2002 से 2007 के बीच फिरोज शाह कोटला स्टेडियम की मरम्मत के लिए दिए अधिकांश ठेके डीडीसीए के अधिकारियों को ही दिए गए और निविदा में निर्धारित राशि से परियोजना का कुल खर्च 90 करोड़ रुपये अधिक रहा। ALSO READ : शेन वार्न ने चुनी सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम, किसको दी कप्तानी की बागडोर