×

अरुण जेटली ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया

अरुण जेटली ने अपने ऊपर लगाए गये सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - December 21, 2015 6:33 PM IST

अरुण जेटली ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है © PTI
अरुण जेटली ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है © PTI

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का आपराधिक मुकदमा दायर किया। उन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा लगाए गये आरोपो को पूरी तरह गलत बताया। जेटली ने कहा कि आप नेताओं ने उनके खिलाफ जो आरोप लगाए हैं, उससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ है। जेटली के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने यहां पटियाला हाउस अदालत में कहा कि जेटली ने डीडीसीए से एक भी पैसा नहीं लिया है और केजरीवाल और आप नेताओं द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोप अपमानजनक व निराधार हैं। लूथरा में अदालत में कहा, “जेटली परिवार के किसी भी स्दस्य का डीडीसीए से जुड़ी कंपनियों से किसी भी प्रकार से कोई संबंध नहीं हैं।”  ALAO READ: सचिन ने कहा था भारत के लिये खेलूंगा- हार्दिक पांड्या

उन्होंने अपनी दलील रखते हुए केजरीवाल के फेसबुक और ट्वीटर एकाउंट का हवाला भी दिया और कहा कि किस प्रकार जेटली के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की गई। जेटली ने अपनी शिकायत में केजरीवाल के साथ-साथ आप नेता कुमार विश्वास, राघव चड्ढा, आशुतोष, संजय सिंह और दीपक वाजपेयी का नाम भी लिया है। जेटली वर्ष 2013 तक 13 साल तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे। उन पर दिल्ली की सत्तारूढ़ आप ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने खुद पर लगे आरोपों से इंकार किया है। ALSO READ: नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बने केन विलियमसन

TRENDING NOW

अरविंद केजरीवाल ने डीडीसीए भ्रष्टाचार मामले की जांच तक अरुण जेटली के मंत्री पद से इस्तीफा या उन्हें पदमुक्त करने की मांग की है। गौरतलब है कि डीडीसीए विवाद को लेकर राज्य सभा में भी काफी हंगामा हुआ। इस मामले में मंगलवार को दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया गया है। ALSO READ: विराट कोहली भी अरुण जेटली के समर्थन में आगे आए