add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अरुण लाल ने भारत-पाक सीरीज को लेकर जताई उम्मीदें

अरुण ने अपनी यह बात कोलकाता में एक ईवेंट के दौरान रखी

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - December 15, 2015 3:25 PM IST

अरुण लाल ने भारतीय टीम के लिए 16 टेस्ट मैच खेले हैं© Getty Images
अरुण लाल ने भारतीय टीम के लिए 16 टेस्ट मैच खेले हैं© Getty Images

भारत के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल ने सोमवार को कहा कि  कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूती प्रदान करने में मददगार साबित हो सकती है। अरुण लाल ने यहां पत्रकारों से कहा, “खेल संबंधों के बीच राजनीति नहीं आनी चाहिए। मैं किसी भी देश के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला का स्वागत करता हूं।” उन्होंने कहा, “मैं एक खेल प्रेमी हूं और मैं पाकिस्तान के साथ क्रिकेट श्रृंखला देखना पसंद करूंगा। आप किसी देश के साथ अपने संबंधों को तभी मजबूती प्रदान कर सकते हैं, जब उस देश के साथ आपके खेल संबंध भी अच्छे हों और दोनों देशों की आवाम के बीच भी संबंध बेहतर हों।”

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब तक पाकिस्तान के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए किसी तरह का सकारात्मक कदम नहीं बढ़ाया है, लेकिन अरुण को भरोसा है कि जल्द ही दोनों देशों के बीच यह प्रस्तावित द्विपक्षीय श्रृंखला होगी। इस साल भारत-पाक सीरीज के  होने की अब तो बहुत कम उम्मीदें बची हैं, लेकिन फिर भी अरुण  लाल दोनों देशों के बीच क्रिकेट सीरीज को लेकर आशान्वित हैं।  उन्होंने कहा, “अगर यह श्रृंखला इस समय न भी हो सकी तो निकट भविष्य में इसके होने की पूरी संभावना है।” उल्लेखनीय है कि अरुण लाल ने भारत के लिए 16 टेस्ट मैच खेले और 729 रन बनाए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लाल ने अपनी बात टाटा स्टील कोलकाता के एक प्रमोशनल ईवेंट ’25किमी. दौड़’ के दौरान रखी। इस ईवेंट में अब तक करीब 6500 धावकों ने अपने आपको पंजीकृत करवाया है। यह इस प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण है जिसका फाइनल प्राइज 22.80 लाख रुपए रखा गया है। 25 किमी. दौड़ के अलावा यह प्रतियोगिता तीन अन्य कैटेगिरी में आयोजित की जाएगी जिसमें 4 किमी. की दौड़ वरिष्ठ नागरिकों के लिए, डिसेबिलिटी वालों के लिए 4 किमी. और आनंदा दौड़ भी पांच किमी. की होगी। पढ़े ये भी: आईपीएल-9 में पुणे टीम से खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी और अजिंक्य रहाणे