'महेंद्र सिंह धोनी की अभी संन्यास लेने की कोई योजना नहीं'

भारत के विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद धोनी के संन्‍यास को लेकर अटकलें बढ़ गई हैं

Edited By : Press Trust of India |Jul 19, 2019, 07:32 PM IST

Published On Jul 19, 2019, 07:32 PM IST

Last UpdatedJul 19, 2019, 07:32 PM IST

MS Dhoni @Getty Image

महेंद्र सिंह धोनी के मित्र और व्यवसायी साझेदार अरूण पांडे ने शुक्रवार को कहा कि इस भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज की अभी संन्यास लेने की कोई योजना नहीं है, भले ही उनके भविष्य को लेकर अटकलबाजियां चल रही हों।

पढ़ें: COA ने कोहली और शास्‍त्री से पत्नी-प्रेमिका की यात्राओं का ब्यौरा मांगा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत के विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद धोनी के भविष्य को लेकर अटकलें बढ़ गई हैं।

पांडे ने कहा, ‘उनकी अभी तुरंत संन्यास लेने की कोई योजना नहीं है। उन जैसे महान खिलाड़ी के भविष्य को लेकर चल रही लगातार अटकलें काफी दुर्भाग्यपूर्ण हैं।’

पांडे की यह प्रतिक्रिया रविवार को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम चयन से पहले आई है। धोनी की योजना को लेकर स्थिति तभी स्पष्ट हो पाएगी जब तीन अगस्त से शुरू होने वाले दौरे के लिए टीम चुन ली जाएगी।

बीसीसीआई अधिकारियों के दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान से बात करने की उम्मीद है। पांडे लंबे समय से धोनी से जुड़े हुए हैं और खेल प्रबंधन कंपनी रिति स्पोर्ट्स के संचालन के अलावा उनके व्यावसायिक मामलों को भी देखते हैं।

पढ़ें: अश्विन ने जिम्बाब्वे क्रिकेट का निलंबन ‘दिल तोड़ने वाला’ बताया

विश्व कप के बाद चयनकर्ता भविष्य के बारे में सोच रहे हैं और ऐसे में 38 साल का खिलाड़ी टीम में पहली पसंद नहीं होगा।

धोनी के संन्यास को लेकर अटकलें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। उनके असंख्य प्रशंसक चाहते हैं कि वह खेलना जारी रखें जबकि कुछ बल्लेबाज के तौर पर उनकी काबिलियत पर सवाल उठा रहे हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने सभी आईसीसी प्रतियोगिताओं – विश्व कप, विश्व टी-20 और चैंपियंस ट्रॉफी जीती है।

Editor's Pick