- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Ashantha de Mel to head Sri Lanka’s new selection panel
इंग्लैंड से शर्मनाक हार के बाद श्रीलंका ने चयनकर्ताओं को बर्खास्त किया
पूर्व टेस्ट गेंदबाज ग्रीम लैब्राय की अगुवाई वाले चयन पैनल में गामिनी विक्रमसिंघे, एरिक उपाशंता, चंडिका हथुरूसिंघे और जेरिल वाटर्सज शामिल थे। इस पैनल को जून में ही नियुक्त किया गया था।
Published On Nov 26, 2018, 10:08 AM IST
Last UpdatedNov 26, 2018, 10:08 AM IST
sri lanka test team Getty Images
श्रीलंकाई क्रिकेट में चल रही उथल पुथल का दौर शांत होने का नाम नहीं ले रहा। श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में टीम के हार की स्थिति में पहुंचने के बाद रविवार को अपने चयनकर्ताओं को बर्खास्त कर दिया।
पूर्व टेस्ट गेंदबाज ग्रीम लैब्राय की अगुवाई वाले चयन पैनल में गामिनी विक्रमसिंघे, एरिक उपाशंता, चंडिका हथुरूसिंघे और जेरिल वाटर्सज शामिल थे। इस पैनल को जून में ही नियुक्त किया गया था। राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड के बयान के अनुसार श्रीलंका के खेल मंत्री फैजर मुस्तफा ने रविवार को पैनल को बुलाया और उनका अपनी सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की टीम 327 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 53 रन बनाकर संघर्ष कर रही है।
तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का मु्काबला श्रीलंका की टीम इंग्लैंड के हाथों पहले ही गंवा चुकी है। पहला मैच इंग्लैंड ने 211 रन से जीता था जबकि दूसरे मैच में श्रीलंका को 57 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई।