• Home
  • News
  • Ashes 2017-18: Mitchell Starc’s warning for England batsmen with career-best bowling figures in Sheffield Shield

इंग्लैंड टीम के पर्थ पहुंचते ही हो गया 'अनर्थ'!

23 नवंबर को ब्रिसबेन में होगा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट

Edited By : Anoop Dev Singh |Oct 29, 2017, 01:46 PM IST

Published On Oct 29, 2017, 01:46 PM IST

Last UpdatedOct 29, 2017, 01:46 PM IST

मिचेल स्टार्क © Getty Images
मिचेल स्टार्क © Getty Images

जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कदम रख दिया है। इंग्लैंड की टीम पर्थ पहुंच चुकी है जहां से उसे अपने एशेज दौरे का आगाज करना है। इंग्लैंड की टीम 4 नवंबर को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला प्रैक्टिस मैच खेलने वाली है। वैसे आपको बता दें इंग्लैंड के पर्थ पहुंचते ही उसके लिए एक बुरी खबर है। बुरी खबर ये है कि ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क फॉर्म में आ गए हैं।

एशेज सीरीज से पहले शेफील्ड शील्ड में खेल रहे मिचेल स्टार्क ने न्यू साउथ वेल्स के लिए एक पारी में सिर्फ 73 रन देकर 8 विकेट झटक लिए। साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिचेल स्टार्क का ये प्रदर्शन उनके फर्स्ट क्लास करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 27 साल के मिचेल स्टार्क पैर में चोट के बाद अपना पहला मैच खेल रहे हैं, जिसमें उन्होंने अपनी रफ्तार और स्विंग से विरोधी बल्लेबाजों को परेशान कर दिया। स्टार्क का फॉर्म में आना इंग्लैंड के लिए बुरी खबर की तरह है क्योंकि वो एकलौते कंगारू गेंदबाज हैं जो एशेज सीरीज में इंग्लिश बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

 

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/on-this-day-in-2016-ms-dhoni-played-his-last-odi-as-captain-655631″][/link-to-post]

एशेज सीरीज का पहला टेस्ट 23 नवंबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच 2 दिसंबर को एडिलेड में होगा। तीसरा टेस्ट मैच वाका में 14 दिसंबर को होगा। चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा। पांचवां और आखिरी टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 4 जनवरी को होगा। इसके बाद इंग्लिश टीम 14 जनवरी से 28 जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज में भिड़ेगी।

Editor's Pick