2015 में खेली गई ऐशेज सीरीज में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया था © Getty Images
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली बहुप्रतिष्ठित क्रिकेट सीरीज ‘एशेज’ 2017-18 की तारीखों का ऐलान हो गया है। ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में एशेज इतिहास का पहला डे-नाइट टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। डे-नाइट टेस्ट की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने फैसला लिया है। दोनों चिरप्रतिद्वंदियों के बीच एशेज सीरीज का आगाज 23 नवंबर ब्रिसबेन से होगा। ब्रिसबेन के बाद सीरीज का कारवां एडिलेड और फिर पर्थ की तरफ बढ़ेगा। वहीं मेलबर्न में पारंपरिक बॉक्सिंग डे टेस्ट होगा और सीरीज का अंत सिडनी में होगा।
एशेज टेस्ट सीरीज के साथ ही इंग्लैंड की टीम पांच वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगी। वनडे मैचों की सीरीज 14 जनवरी से 28 जनवरी तक खेली जाएगी। एडिलेड में इससे पहले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का पहला डे-नाइट टेस्ट मैच का आयोजन हो चुका है जिसमें रिकॉर्ड दर्शकों ने मैच का लुत्फ उठाया था। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के साथ पहला डे-नाइट टेस्ट एडिलेड में खेला था। डे-नाइट टेस्ट पर बोलते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सचिव जेम्स सदरलैंड ने कहा, ‘दर्शकों के भारी उत्साह को देखते हुए उसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच डे-नाइट टेस्ट आयोजित किया गया था, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच इस हफ्ते ब्रिस्बेन में पहला डे-नाइट टेस्ट खेला जाएगा। हम इस बात के ऐलान से काफी उत्सुक हैं कि एशेज इतिहास का पहला डे-नाइट टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाएगा। हम जानते हैं एडिलेड की जनता इस तरह की क्रिकेट को लेकर हमेशा उत्साहित रहती है और हमें इस बात की पूरी उम्मीद है कि अगले साल हमें एडिलेड का स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा मिलेगा। वहीं गाबा जो हमेशा से ऑस्ट्रेलिया का पहला टेस्ट मैच आयोजित करता रहा है इस बार ये हर पर्थ ने उससे छीन लिया है।’ ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी क्रिकेटर हैरिस सोहेल के घुटने का ऑपरेशन असफल, करियर हो सकता है खत्म
सदरलैंड ने कहा कि क्योंकि पर्थ का पुन:निर्माण किया जा रहा है और वहां दर्शकों की क्षमता बढ़ाकर 60,000 की जाएगी इसलिए एशेज का मिड दिसंबर के बीच में आयोजित किया जाएगा। तो तैयार हो जाइए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच इस बहुप्रतिष्ठित सीरीज का लुत्फ उठाने के लिए।
ऐशेज 2017-18 में होने वाले मैचों की सूची
Match
|
Date
|
Venue
|
|
|
|
1st Test |
November 23-27 |
Gabba, Brisbane |
2nd Test |
December 2-6 |
Adelaide Oval, Adelaide |
3rd Test |
December 14-18 |
TBC, Perth |
4th Test |
December 26-30 |
MCG, Melbourne |
5th Test |
January 4-8 |
SCG, Sydney |
1st ODI |
January 14 |
MCG, Melbourne |
2nd ODI |
January 19 |
Gabba, Brisbane |
3rd ODI |
January 21 |
SCG, Sydney |
4th ODI |
January 26 |
Adelaide Oval, Adelaide |
5th ODI |
January 28 |
TBC, Perth |