लॉर्ड्स टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहली पारी में 258 रन पर समेटा

इंग्लैंड के पहली पारी के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर का विकेट गंवाकर 30 रन बना लिए हैं

Edited By : Press Trust of India |Aug 16, 2019, 09:11 AM IST

Published On Aug 16, 2019, 09:11 AM IST

Last UpdatedAug 16, 2019, 09:11 AM IST

Josh Hazelwood @IANS

ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को 258 रन पर आउट कर दिया।

पढ़ें: पूर्व ओपनर और राष्ट्रीय चयनकर्ता वीबी चंद्रशेखर का निधन

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 13 ओवर में एक विकेट पर 30 रन बना लिए। ऑस्ट्रेलिया अभी इंग्लैंड के स्कोर से 228 रन पीछे है जबकि उसके 9 विकेट शेष है।

स्टंप्स के समय कैमरून बेनक्रॉफ्ट 36 गेंदों पर पांच रन और उस्मान ख्वाजा 25 गेंदों पर एक चौके की मदद से 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। डेविड वॉर्नर 17 गेंदों पर तीन रन बनाकर स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर बोल्ड हो गए।

पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ने के बाद इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर लगातार विकेट गंवाए। उसकी तरफ से रोरी बर्न्स (53) और जॉनी बेयरस्टो (52) ने अर्धशतक जमाए जबकि क्रिस वोक्स ने 32 और जो डेनली ने 30 रन का योगदान दिया।

पढ़ें: भारत के मुख्य कोच के रूप में शास्त्री का एक और कार्यकाल लगभग तय

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हेजलवुड (58 रन देकर तीन) ने इंग्लैंड का शीर्ष क्रम लड़खड़ाया। उनके अलावा पैट कमिंस ने 61 रन देकर तीन और नेथन लियोन ने 68 रन देकर तीन विकेट लिए। पीटर सिडल ने 48 रन देकर एक विकेट लिया।

ऑस्ट्रेलिया पिछले सप्ताह एजबेस्टन में पहला टेस्ट मैच 251 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हैं। उसके कप्तान टिम पेन ने अपने आक्रमण पर भरोसा दिखाकर टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और हेजलवुड ने नौ गेंद के अंदर ही उनके इस निर्णय को सही साबित कर दिया।

कमिंस ने पहला ओवर मेडन किया जिसके बाद जेम्स पैटिंसन की जगह टीम में लिए गए हेजलवुड ने अपनी तीसरी गेंद पर जेसन रॉय को विकेटकीपर पेन के हाथों कैच कराया। उस समय इंग्लैंड का खाता भी नहीं खुला था।

रूट ने कमिंस पर दो चौके लगाकर अपने तेवर दिखाए लेकिन हेजलवुड ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी सफलता दिलाई। रूट ने 14 रन बनाए। उनके आउट होने से स्कोर दो विकेट पर 26 रन हो गया।

एजबेस्टन में अपना पहला टेस्ट शतक जड़ने वाले बर्न्स ने 53 रन की पारी खेली। पीटर सिडल की गेंद पर दो बार उनके कैच छूटे जिसका फायदा उठाकर बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने डेनली के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी की।

डेनली हालांकि लंच के बाद आउट हो गए जिससे इंग्लैंड का मध्यक्रम लड़खड़ा गया। हेजलवुड ने डेनली को विकेट के पीछे कैच कराया। पेन ने हालांकि बर्न्स को फिर से जीवनदान दिया। बर्न्स ने इसका फायदा उठाकर 119 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने आखिर में कमिंस की गेंद पर शॉर्ट लेग पर उनका एक हाथ से बेहतरीन कैच लपका।

सिडल को आखिर में जोस बटलर (12) के रूप में विकेट मिला जिन्होंने गेंद की लाइन में आए बिना पेन को कैच दिया। बेन स्टोक्स (13) को नेथन लियोन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।

Editor's Pick