Ashes 2019: चौथे टेस्‍ट के लिए इंग्‍लैंड की टीम का ऐलान

इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार से खेला जाना है।

Edited By : Press Trust of India |Sep 03, 2019, 07:47 PM IST

Published On Sep 03, 2019, 07:47 PM IST

Last UpdatedSep 03, 2019, 07:47 PM IST

Ben Stokes, Jack Leach AFP

Ben Stokes with Jack Leach (File Photo) @ AFP

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले चौथे एशेज टेस्ट के लिए अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए क्रिस वोक्स की जगह क्रेग ओवरटन को टीम में शामिल किया है।

इंग्लैंड के शीर्ष तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के पिंडी की चोट के कारण इस मैच से भी बाहर होने के बाद समरसेट के तेज गेंदबाज ओवरटन को टीम में शामिल किया गया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- ICC Test Championship, Points Table: भारत ने नंबर-1 पर मजबूत की जगह

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने साथ ही मंगलवार को ओल्ड ट्रैफर्ड पर प्रेस कांफ्रेंस में पुष्टि की कि टेस्ट सलामी बल्लेबाज के रूप में जूझ रहे जेसन राॅय और चौथे स्थान पर खेलने वाले जो डेनली के बल्लेबाजी क्रम आपस में बदले जाएंगे।

पांच टेस्ट की एशेज सीरीज अभी 1-1 से बराबर चल रही है। ऑस्ट्रेलिया ने एजबेस्टन में पहला टेस्ट 251 रन से जीता था जबकि इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में तीसरे टेस्ट में एक विकेट से जीत दर्ज की।

Editor's Pick